राजधानी भोपाल में किराये का घर दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले ठगो को सायबर क्राइम टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल समेत विभिन्न साइटों पर मकान किराये से देने का विज्ञापन डालते थे। सायबर पुलिस के अनुसार 19 सितंबर 2022 को लिखित शिकायत मिली। इसमें पीड़ित ने बताया कि उसने बैंगलोर में रहने के लिए कमरा किराए से लेने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया। जहां मिले नंबर 737983084 पर कॉल किया। जिस पर कमरे देने के लिए एडवांस पेमेंट करेन के लिए कहा गया। इसक बाद अलग-अलग किश्त में 81, 200 रुपए की ठगी कर ली गई। शिकायत पर सायबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद राजस्थान के भरतपुर से मोहम्मद इमरान और अजरूद्दीन को गिरफ्तार किया। अजरूद्दीन कॉलिंग करता था और मोहम्मद इमरान खातों से पैसा निकालता था।
ऐसे देते थे ठगी का अंजाम
अरोपी सोशल मीडिया साइट्स पर जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, हाउसिंग डॉटकॉम एवं गूगल पर नंबर डालकर कमरे किराए से देने के लिए विज्ञापन डालते। जब किसी को जरूरत होती है तो वह दिए गए नंबर पर कॉल कर संपर्क करते है इसके बाद आरोपी कमरे देने के नाम पर एडवांस राशि एवं तरह-तरह के चार्जेस बताकर लोगों से मोटी रकम ऐंठ लेते थे। आरोपी कॉलिंग सीकरी भरतपुर राजस्थान से करते है एवं फ्रॉड के लिये बिहार एवं उड़ीसा के लोगों के खातो का उपयोग करते है। आरोपी द्वारा ट्रांजेक्शन की चेन तोड़ने के लिये फ्रॉड खातो में आये हुए पैसो को निकालकर अन्य खातो में ट्रांसफर कर पैसे निकाल लेते है।