फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भूत बंगला के पास से दो तस्कर गिरफ्तार, 27.23 ग्राम स्मैक बरामद

Tue, 16 Dec 2025 08:47 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने पुराने भूत बंगले के पास से दो तस्करों को 27.23 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी स्मैक बेचने की फिराक में थे। दोनों के खिलाफ पहले से जुआ एक्ट के मामले दर्ज हैं। एनडीपीएस एक्ट में जांच जारी है।

 

विज्ञापन
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में पुराने भूत बंगले के पास से दो तस्करों को भोपाल क्राइम ब्रांच ने 27.23 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर स्मैक बेचने की फिराक में खड़े थे। पुलिए ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


एडीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि भूत बंगले के पास अवैध मादक पदार्थ बेचने युवक खड़े हैं। उनकी गतिविधियां भी संदिग्ध हैं। पुलिस ने घेराबंदी की और पकड़कर पूछताछ की तो एक ने अपना नाम मुकेश मेहरा पिता नन्हेलाल मेहरा (37) और दूसरे ने सुनील मेहरा पिता छगनलाल मेहरा (22) दोनों निवासी जिला नरसिंहपुर बताया। 

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का डबल अटैक, आज 22 जिलों में अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान मुकेश के पास एक पन्नी में 12.03 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन तथा सुनील के पास 15.20 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि मुकेश मेहरा के खिलाफ गोटेगांव थाने में जुआ एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं, जबकि सुनील मेहरा पर भी जुआ एक्ट के तहत एक मामला पूर्व से दर्ज है। क्राइम ब्रांच जांच में  यह पता लगा रही है कि भोपाल में यह कितने दिनों से तस्करी कर रहे थे और कितने ग्राहक हैं जिनको ये अवैध मादक पदार्थ सप्लाई करते हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें