फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में दर्दनाक हादसा, मरीज ने सातवीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Tue, 30 Sep 2025 11:09 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हमीदिया अस्पताल में एक मरीज ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अजय यादव के रूप में हुई है, जो राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ का रहने वाला था। अजय किडनी की बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
हमीदिया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में एक मरीज ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अजय यादव (38) के रूप में हुई है, जो राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि अजय यादव किडनी की बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन


किडनी की बीमारी से जूझ रहा था मरीज
जानकारी के मुताबिक मृतक बीते करीब दस साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहा था। तीन दिन पहले ही परिजन उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर आए थे। सोमवार को उसका डायलिसिस होना था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार रात अजय ने खाना खाने के बाद वार्ड में अपने बेड पर सो गया था। लेकिन तड़के अचानक वह वार्ड से बाहर निकला और सातवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।

यह भी पढ़े-भोज विश्वविद्यालय के कुलगुरु बने प्रो. मिलिंद दाण्डेकर, राज्यपाल ने जारी किया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में तोड़ दिया दम
गंभीर चोट लगने के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए भर्ती किया गया, लेकिन कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का अनुमान है कि वह लगातार चल रही बीमारी और मानसिक तनाव से परेशान होकर यह कदम उठा बैठा। बताया जाता है कि बीमारी की वजह से अजय की शादी भी नहीं हो पाई थी।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें