फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल मेट्रो में पटरी बिछाने का काम मार्च से होगा शुरू, पहली खेप रायगढ़ से राजधानी के लिए रवाना

Sat, 25 Feb 2023 05:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल मेट्रो के स्टेशन ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर तैयार हो रहे हैं। इनमें सोलर एनर्जी का उपयोग ज्यादा से ज्यादा किया जाएगा। इसके लिए स्टेशन के रूफ पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। बारिश के पानी को रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के जरिए जमीन में डाला जाएगा।
विज्ञापन
भोपाल मेट्रो में पटरी बिछाने का काम अगले माह से होगा शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल मेट्रो में पटरी बिछाने का काम मार्च से शुरू हो जाएगा। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से पटरी की पहली खेप भोपाल के लिए रवाना हो गई है। जिसके अगले सप्ताह की शुरुआत में पहुंचाने की संभावना है। इसके बाद सुभाष नगर डिपो और मेट्रो के ट्रेक पर पटरी बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। मेट्रो रेल के अधिकारियों के अनुसार सुभाष नगर डिपो में पटरियों को बिछाने के लिए गिट्टी और स्लीपर डालने की तैयारियों तेजी से की जा रही है।
विज्ञापन

 
ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्टर पर हो रहे स्टेशन तैयार
भोपाल मेट्रो के स्टेशन ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर तैयार हो रहे हैं। इनमें सोलर एनर्जी का उपयोग ज्यादा से ज्यादा किया जाएगा। इसके लिए स्टेशन के रूफ पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। बारिश के पानी को रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के जरिए जमीन में डाला जाएगा। सुभाष नगर में मेट्रो के डिपो पर एसटीपी बनाया जा रहा है। वेस्ट वॉटर को रिसाइकिंल करके मेट्रो की वासिंग में उपयोग किया जाएगा।
 
मेट्रो को पटरी से मिलेगा करंट
भोपाल मेट्रो में करंट के लिए थर्ड टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है। दरअसल रेल में पॉवर सप्लाई दो तरीके से दी जाती है। पहला ओएचई, जिसमें ऊपर कैबिल से पॉवर मिलता है। दूसरा पटरियों के बराबर से एक पटरी बिछाई जाती है। इससे करंट प्रभावित होता है। इससे ही मेट्रो को पॉवर मिलती है। इसे ही थर्ड टेक्नोलॉजी कहते है। इस टेक्नोलॉजी की लागत कम होने के साथ ही मेंटनेंस भी कम आता है। इसमें फाल्ट की संभावना भी कम हो जाती है।
विज्ञापन

 
यहां बन रहे आठ रेलवे
भोपाल में 30.95 किमी को मेट्रो ट्रेक प्रस्तावित है। इसमें से साढ़े सात किमी का प्रायोरिटी ट्रेक बनाया जा रहा है। इसमें सुभाष नगर से एम्स तक आठ मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें से सुभाष नगर, केंद्रीय विद्यालय, बोर्ड ऑफिस चौराहा, एमपी नगर जोन-2, रानी कमलापति, डीआरएम ऑफिस, अल्कापुरी और एम्स में आठ स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें से अप्रैल तक सुभाष नगर, बोर्ड ऑफिस चौराहा, एमपी नगर स्टेशन के सिवल कार्य पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। रेलवे स्ट्रेशन को 6 डिब्बों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। हालांकि शुरुआत में तीन-तीन डिब्बों के साथ ही मेट्रो दौड़ेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें