फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एजाज खान को धमकाने वाला गिरफ्तार, भेज रहा था अश्लील मैसेज

Thu, 31 Jul 2025 10:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से लगातार धमकी और अश्लील संदेश भेज रहा था। टीला थाना पुलिस और साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे पकड़ा। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान को सोशल मीडिया फेसबुक पर भाजपा नहीं छोड़ने पर सिर तन से जुदा करने की धमकी देने वाले को पुलिस ने शहडोल से गिरफ्तार कर लिया है। टीला जमालपुरा पुलिस 11 जून को एजाज खान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर धमकी दी थी।

विज्ञापन


टीला थाना प्रभारी डीपी सिंह के अनुसार 13 मई से लगातार सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान को धमकी दे रहा था। अश्लील मैसेज भेज रहा था, जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसके बाद प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इसके बाद प्रकरण दर्ज कर साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी के करीब तक तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोबाईल 8817297842 के माध्यम से आरोपी की लोकेशन ग्राम धनपुरी जिला शहडोल का मिलने से तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया और पकड़ लिय गया। आरोपी की पहचान 42 वर्षीय अशरफ सिद्दीकी पिता अनवर सिद्दीकी निवासी ईदगाह के पास ग्राम धनपुरी जिला शहडोल के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उसे जेल भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें