फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp weather: मध्य प्रदेश के भारी बारिश से राहत, 15 जिलों में हुई हल्की बारिश, अगले चार दिन नहीं होगी तेज बारिश

Thu, 31 Jul 2025 09:59 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को हल्की बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, बैतूल, दतिया, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, दमोह, जबलपुर, मंडला, रीवा, बालाघाट, शाजापुर, सीहोर, देवास समेत कई जिलों में बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग के अनुसार आगले चार दिन तक कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं हैं। 
विज्ञापन
भोपाल का बड़ा तालाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का दौर तो थम गया है। प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को हल्की बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, बैतूल, दतिया, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, दमोह, जबलपुर, मंडला, रीवा, बालाघाट, शाजापुर, सीहोर, देवास समेत कई जिलों में बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग के अनुसार आगले चार दिन तक कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं हैं। 
विज्ञापन






बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग द्वरा जारी आकड़े के अनुसर गरुवार को भोपाल, बैतूल, दतिया, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, दमोह, जबलपुर, मंडला, रीवा, बालाघाट, शाजापुर, सीहोर, देवास में हल्की बारिश दर्ज की गई। बाकी जिलों में मौसम साफ रहा हालाकिं किसी भी जिले का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा नहीं दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिन में तापमान बढ़ने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-प्रदेश में 25 से अधिक जिलों में हुई बारिश, भोपाल में भारी बारिश से राहत,जबलपुर में 1 इंच गिरा पानी

सामान्य से 37% तक ज्यादा पानी गिरा 
मध्यप्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। यहां सामान्य से 37% तक ज्यादा पानी गिर चुका है। टीकमगढ़-निवाड़ी में सबसे ज्यादा 42 इंच बारिश हुई है, जबकि इंदौर में 10 इंच पानी भी नहीं गिरा है। वहीं, भोपाल और जबलपुर में सीजन की आधी बारिश हुई है। प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 27.7 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 17.2 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 10.5 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है।


यह भी पढ़ें-सारिक मछली के भाई शाहवर पर दुष्कर्म का केस दर्ज, यासीन भी आरोपी; तब नाबालिग थी पीडिता
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें