भोपाल के उप नगर संत हिरदा नगर (बैरागढ़) में प्रदेश का पहला डबल डेकर छह लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा। तीन किलोमीटर लंबा फ्लाई ओवर 33 मीटर चौड़ा होगा। 306 करोड़ रुपए में बनने वाले इस फ्लाईओवर में नीचे गाडिय़ां दौड़ेंगी, ऊपर मेट्रो ट्रेन चलेगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर निर्णय लिया गया है। मेट्रो रूट के लिए अलग से फ्लाईओवर नहीं बनाना पड़ेगा। वहीं ग्वालियर शहर में स्वर्ण रेखा नदी पर महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा से गिरवाई पुलिस चौकी एबी रोड (एनएच 46) तक फोरलेन ऐलीवेटेड कॉरीडोर/फ्लाई-ओवर बनाया जाएगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण की लागत राशि 926 करोड़ 21 लाख आएगी। इसके साथ अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली है। कैबिनेट ने अन्य सड़क और फ्लाई ओवर के लिए 1881 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।
एक नगर में संत हिरदाराम नगर फ्लाईओवर
चौड़ाई - 33 मीटर
चौड़ाई - 33 मीटर
मार्ग - 6 लेन
3 मीटर - मीडियन
लंबाई - 3 किलो मीटर
संपूर्ण मार्ग पर स्ट्रीट लाइट
यह होगा फायदा
भोपाल से इंदौर जाने वाले मार्ग पर संत हिरदाराम नगर में बनने वाले इस फ्लाई ओवर से बैरागढ़ बाजार में लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। भोपाल से सीहोर और इंदौर जाने वाले बड़े वाहनों को बाजार से नहीं गुजरना पड़ेगा। जिन्हें बैरागढ़ बाजार में नहीं रुकना वे भी आसानी से गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
मेट्रो के आगे का रास्ता साफ
मेट्रो रेल के अगले चरण में उसे बढ़ाकर संत हिरदाराम नगर तक किया जाना है। डबर डेकर एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाए जाने से मेट्रो के लिए दूसरा फ्लाईओवर नहीं बनाना पड़ेगा। साथ ही भविष्य में मेट्रो को सीहोर तक वाया फंदा बढ़ाने की योजना के लिए राह आसान रहेगी।
एक ही पिलर पर दोनों कार्य
एलिवेटेड डबल डेकर फ्लाईओवर से एक ही पिलर पर मेट्रो और सड़क दोनों का निर्माण किया जा सकेगा। एक ही समय में दोनों के कार्य हो सकेंगे। एक फ्लाई ओवर से बाजार के बीच की जमीन भी कम खर्च होगी। फ्लाई ओवर के नीचे की जमीन को पार्किंग के लिए उपयोग किया जा सकेगा।
एक साल से चल रही थी तैयारी
भोपाल के हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि एक साल से फ्लाई ओवर की प्रक्रिया चल रही थी। पहले फोर लेन था, मुख्यमंत्री से आग्रह कर इसे छह लेन का कराया गया है। इसकी डिजाइन और अन्य कार्य पूरे होने के बाद कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
इन विकास कार्यों को भी मिली मंजूरी
- मालीवाया से सलकनपुर-नीलकछार तक फोन लेन 147 करोड़ 92 स्वीकृत
- इच्छापुर से ओंकारेश्वर नए बस स्टैंड तक 193 करोड़ 22 लाख स्वीकृत
- नागोद से मैहर वाया सुरदहा परसमनिया-रामपुर-मैहर मार्ग 178 करोड़ 22 लाख मंजूर
- सागर में शाहपुर-रंगोली-गिरवर से ढाना-भोकलपुर तक सड़क 129 करोड़ 82 लाख स्वीकृत