फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: शॉर्ट फिल्म "गलती" बताती है, किसी एक्सीडेंट को जिंदगी का बोझ न बनाएं

Sun, 11 Jun 2023 05:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

इस फिल्म में एक दुष्कर्म की शिकार हुई बेटी को  जिंदगी भर  एक बोझ लादने को विवश होना पड़ता है। हमारे समाज का नजरिया ही ऐसा  होता है, जो किसी बेकसूर को हीन मानने लगता है। क्या कोई भी एक्सीडेंट का दुख  जीवन भर पालता रहे ? 
विज्ञापन
भोपाल के युवाओं ने बनाई शार्ट फिल्म गलती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के  यंग फिल्म मेकर्स ने एक नई थीम पर शॉर्ट फिल्म गलती बनाई है। जिसका पहला प्रदर्शन रविवार को कलाकारों के मध्य एमपी नगर में किया गया। इस फिल्म में एक दुष्कर्म की शिकार हुई बेटी को  जिंदगी भर  एक बोझ लादने को विवश होना पड़ता है। हमारे समाज का नजरिया ही ऐसा  होता है, जो किसी बेकसूर को हीन मानने लगता है। क्या कोई भी एक्सीडेंट का दुख  जीवन भर पालता रहे ? इस आशावादी कथानक पर युवा कलाकारों ने सशक्त अभिनय से फिल्म को संवारा है।
विज्ञापन


लघु फिल्म "गलती" का प्रीमियम के. एल. म्यूजिकल हॉल एम पी नगर में हुआ। फिल्म समाज की पारंपरिक सोच पर आघात करती है। फिल्म का निर्देशन शुभम पांडेय और प्रभात पोद्दार ने किया है। फिल्म को शूट अथर्व सोनी ने किया है। फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में श्रेया यति, यूनुस, प्रभात पांडे, लिपिका चक्रवर्ती, अशोक कुमार,अमनी शिवकुमार, वरुण जैन ,कृष्णा सोनी, श्रेयस, शर्मिष्ठा  कार्तिक नाईक शामिल हैं।  यूट्यूब पर  द आई रानिकल्स का यह क्रिएशन अपलोड किया गया है।  दस मिनिट की इस  फिल्म में पटकथा लेखन का कार्य  श्रेयस और वाइस ओवर शर्मिष्ठा ने किया। सिनेमेटोग्राफर  थर्व सोनी हैं जो पहले भी कई शॉर्ट फिल्म्स के लिए कैमरा हैंडल कर चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें