फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में 300 बेड का दूसरा जिला अस्पताल बनेगा, स्वास्थ्य विभाग ने तेज की कार्रवाई

Wed, 19 Apr 2023 10:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सुल्तानिया अस्पताल की खाली बिल्डिंग में नया जिला अस्पताल बनेगा। 94 करोड़ रुपये से बनने वाले इस अस्पताल में 300 बेड होंगे। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन
भोपाल में बनेगा 300 बेड का अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल की बढ़ती आबादी को देखते हुए पुराने शहर के सुल्तानिया अस्पताल की खाली बिल्डिंग में नया जिला अस्पताल बनेगा। 94 करोड़ रुपये से बनने वाले इस अस्पताल में 300 बेड होंगे। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने अस्पताल निर्माण को लेकर भू उपयोग से लेकर सभी कार्रवाई पूर्ण कर ली है। अस्पताल निर्माण के लिए एजेंसी पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ही होगी। इसका निर्माण जल्द शुरू होगा। 

बता दें सुल्तानिया अस्पताल हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है। नए अस्पताल में एक्सरे, सीटी स्कैन से लेकर सभी प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध होगी। यहां पर आधुनिक मशीनों के साथ ऑपरेशन थिएटर भी बनेगा। भोपाल में करीब 350 नर्सिंग होम और अस्पताल हैं। इनमें 20 हजार के करीब बेड मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। नए अस्पताल के निर्माण से आधुनिक सुविधा के साथ ही मरीजों के इलाज के लिए बेड की संख्या भी बढ़ेगी। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने बताया कि पुराने शहर में बढ़ती आबादी को देखते हुए नए अस्पताल की जरूरत थी। सुल्तानिया अस्पताल की खाली बिल्डिंग पर सभी काम पूरे हो गए हैं। जरूरी अनुमतियों के बाद अस्पताल का निर्माण शुरू किया जाएगा
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें