फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: मनी एक्सचेंज का काम करने वाले के घर से साढ़े 31 लाख बरामद, पुलिस ने आयकर विभाग को दी सूचना

Fri, 10 May 2024 02:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


राजधानी में एक शख्स के घर से बड़ी संख्या में नोट मिले है। हवाला के शक में पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी है। उसके पास एक आरबीआई का लेकर भी मिला है। यदि लेटर फर्जी निकला तो आपराधिक प्रकरण दर्ज होगा।  
विज्ञापन
भोपाल में मनी एक्सचेंज का काम करने वाले के घर से साढ़े 31 लाख बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल  के अशोका गार्डन इलाके में कैलाश खत्री नाम के व्यक्ति के घर से बड़ी संख्या में नोट मिलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई पूरी कर ली है। घर से करीब साढ़े 31 लाख रुपए के कटे-फटे व नए नोट मिले हैं। पुलिस मौके से मिले आरबीआई के लैटर की जांच करवा रही है। उसके फर्जी पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने फिलहाल सभी नोट जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

नए नोट 22 लाख 1 हजार 993 रुपए मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा बीस रुपए के नोट हैं, जिनकी कीमत 18 लाख 21 हजार रुपए हैं। वहीं, बाकी नोट सौ, पांच सौ व पचास के नोट हैं जबकि खत्री के घर से मिले कटे-फटे पुराने नोटों की कीमत 4 लाख 60 हजार रुपए इैं। इस तरह से उनके घर से कुल 31 लाख 58 हजार 73 रुपए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खत्री के पास इस तरह का काम करने कोई अथॉरिटी नहीं है। इसके के बाद भी खत्री यह काम करत रहे थे। उनके पास से जो आरबीआई का लैटर मिला है, उसे वेरीफाई किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शुरुआती तौर पर पता चला है कि आरबीआई किसी व्यक्ति विशेष को कटे-फटे नोट संग्रह करने तथा नए नोट देने संबंधी अनुमति नहीं देता है। इसके  बावजूद लैटर को आरबीआई के 2015 के रिकॉर्ड से वेरीफाई किया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 102 के तहत अभी पैसों को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। वेरीफिकेशन में अगर आरबीआई का लैटर फर्जी पाया जाता है, कैलाश खत्री के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा। बता देंअशोका गार्डन पुलिस को सूचना मिली थी कि पंत नगर में रहने वाले कैलाश खत्री बड़ी संख्या में नोट अपने घर में रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम गुरुवार की रात मौके पर पहुंची तथा नोट बरामद कर उनको गिनने का काम शुरू किया था। पूछताछ के दौरान कैलाश ने बताया था कि तीन साल से पीएनबी ने उनसे कटे-फटे नोट लेना बंद कर दिए थे। इसके बाद वे मुंबई व आगरा कुछ डीलर को यह नोट बेचने लगे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें