फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: रिटायर्ड आईएएस के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान, 15 साल पहले छोड़ गई थी पत्नी; जानें

Fri, 08 Aug 2025 08:19 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal:  गुरुवार सुबह कामवाली बाई ने जब सौरभ के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खोला, उन्होंने स्वजनों को सूचना दी तब पिता ने झांककर देखा तो सौरभ फंदे से लटके थे।
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित गौतमनगर में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस चंद्रप्रकाश भार्गव के बेटे सौरभ भार्गव ने गुरुवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एक महिला किरायेदार का नाम और उसका फोन नंबर लिखा है। महिला एमपीनगर स्थित उनकी एक दुकान किराये लिए थी। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। साथ ही उनके मोबाइल की डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन


49 वर्षीय सौरभ भार्गव रिटायर्ड आईएएस के पुत्र हैं, वह गौतमनगर में दो मंजिला मकान में रहते थे। सौरभ घर से ही शेयर मार्केट का काम करते थे। यहां पर उनके साथ माता-पिता रहते हैं। सौरभ की पत्नी करीब 15 साल पहले उनको छोड़कर चली गईं। गुरुवार सुबह कामवाली बाई ने जब सौरभ के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खोला, उन्होंने स्वजनों को सूचना दी तब पिता ने झांककर देखा तो सौरभ फंदे से लटके थे।

पढे़ं: जर्जर स्कूल भवनों ने खोली सरकारी शिक्षा व्यवस्था की पोल, राशन दुकान और किचन शेड में चल रही पढ़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भिजवा दिया है। सुसाइड नोट में सौरभ ने उनकी एमपीनगर स्थित दुकान को किराये पर लिए महिला किरायेदार नयन मल्होत्रा का नाम और उसका फोन नंबर लिखा है। साथ ही अपने माता-पिता से माफी मांगी है। पुलिस आत्महत्या के कर्म को जानने के लिए महिला किराएदार से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें