फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: बिजली कंपनी के रिटायर्ड क्लर्क की 10 हजार रुपए के लिए हत्या, एक महिला और उसकी बेटी को पकड़ा

Fri, 13 Jan 2023 10:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एडिशनल डीसीपी राजेश भदौरिया ने बताया कि पूजा नायर अपने परिवार के साथ अयोध्यान नगर में रहती है। उसकी दो बेटी है। पूजा नायर मृतक दिलीप मोहड़कर के बेटी की शादी के कार्यक्रम में दिसंबर में हलवाई के साथ खाना बनाने आई थी। जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। घटना वाले दिन महिला अपनी बड़ी बेटी के साथ दिलीप मोहड़कर के घर गई थी।
विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या में नौकरानी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में बिजली कंपनी के रिटायर्ड क्लर्क 65 वर्षीय दिलीप मोहड़कर की हत्या एक महिला ने उसकी उसकी नाबालिग बेटी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने महिला और उसकी नाबालिग बेटी को पकड़ लिया है। पैसों को लेकर महिला और क्लर्क के बीच घटना वाले दिन विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों ने मिलकर दिलीप मोहड़कर की हत्या कर दी।
विज्ञापन

 
एडिशनल डीसीपी राजेश भदौरिया ने बताया कि पूजा नायर अपने परिवार के साथ अयोध्या नगर में रहती है। उसकी दो बेटी है। पति ऑटो चलाता है। पूजा नायर की दिलीप मोहड़कर से पहचान दिसंबर 2022 में हुई थी। पूजा दिलीप के बेटे की शादी में हलवाई के साथ काम करने आई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। घटना वाले दिन महिला अपनी बड़ी बेटी के साथ दिलीप मोहड़कर के घर गई थी। वह 10 हजार रुपए मांग रही थी, लेकिन दिलीप ने उसे दो हजार रुपए दिए। इस बात पर उनके बीच विवाद हो गया। पूजा नायर ने दिलीप मोहड़कर के सिर पर कॉच का पॉट उठाकर मार दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद उसकी आंख में मिर्ची झोंक दी। कांच से गला रेत दिया। पूरी वारदात में महिला का उसकी बड़ी बेटी ने भी साथ दिया। 
 
38 लोगों से पूछताछ, 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले
पुलिस ने घटना में 38 लोगों से पूछताछ की और 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें पता चला कि दिलीप से फोन पर बात करने वाली पूजा नायर घटना वाले दिन उनके घर आई थी। इसके बाद पुलिस ने पूजा और उसकी बेटी को उनके घर से उठाया। पूछताछ ने महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

 
ऐसे चला वारदाता का पता
बता दें मंगलवार रात को दिलीप ने उसकी बेटी के कॉल नहीं उठाए। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी को कॉल करके घर जाकर देखने को कहा। जिसके बाद पड़ोसी ने आकर देखा तो उनका घर का दरवाजा खुला हुआ था और टीवी तेज आवाज में चल रही थी। फर्श पर खून से लथपथ शव पड़ा था। पैर बंधे हुए थे। घर का सामान बिखरा था। गले और सिर पर चोट के निशान थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 
 
2017 में पत्नी का निधन हो गया 
दिलीप मोहड़कर की पत्नी का 2017 में निधन हो गया। बेटा इंजीनियर है और वह बेंगलुरु में रहता है। बेटी पुणे में रहती है। दोनों की शादी हो गई है। दिलीप बुधवार सुबह फ्लाइट से बेटे के पास बैंगलुरू जाने वाले थे। 
विज्ञापन

 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें