त्योहारों के मौसम में तीन दिन की लगातार सरकारी छुट्टी होने से सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सीरियस मरीजों को केवल इमरजेंसी में सामान्य इलाज किया जा रहा है। अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को बगैर इलाज वापस लौटना पड़ रहा है।
एम्स अस्पताल भोपाल- 50000
हमीदिया हॉस्पिटल- 2000
जेपी अस्पताल भोपाल- 1500
काटजू हॉस्पिटल भोपाल- 500
इनका कहना है...
अस्पताल में तीन दिन सरकारी छुट्टी होने की वजह से ओपीडी बंद है। बुधवार को हमने दो घंटे के लिए ओपीडी चालू किया था, काफी मरीजों का इलाज किया गया। अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा चालू है और सभी डॉक्टर भी अपने ड्यूटी में पहुंच रहे हैं। जूनियर डॉक्टर केवल उनकी सहायता के लिए रहते हैं।
डॉ. राकेश श्रीवास्तव, अधीक्षक, जेपी अस्पताल भोपाल