फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारी पूरी, घाटों पर क्रेन से लेकर गोताखोर तक रहेंगे तैनात

Tue, 30 Sep 2025 07:37 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल नगर निगम ने शहर के सभी प्रमुख विसर्जन स्थलों पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाएं कर ली है। सुरक्षा और सुव्यवस्था के लिए हर घाट पर क्रेन, प्लेटफॉर्म, प्रशिक्षित गोताखोर और बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था रहेगी। नगर प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को अधिकारियों की निगरानी में कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन
कमलापति घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्रि के समापन के साथ ही शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर निगम ने शहर के सभी प्रमुख विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए व्यापक योजना तैयार की है। सुरक्षा और सुव्यवस्था के लिए हर घाट पर क्रेन, प्लेटफॉर्म, प्रशिक्षित गोताखोर और बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था रहेगी। नगर प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को अधिकारियों की निगरानी में कराने का फैसला किया है। इसके लिए अपर आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो मैदान स्तर पर व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करेंगे। भोपाल में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कई प्रमुख घाट हैं, जिनमें प्रेमपुरा घाट, रानी कमलापति घाट, बैरागढ़ घाट, हथाईखेड़ा बांध घाट, खटलापुरा घाट, ईटखेड़ी घाट और मालीखेड़ी घाट शामिल हैं।
विज्ञापन




ये रहेंगी व्यवस्थाएं

- छोटी प्रतिमाएं कुंड में विसर्जित की जाएगी। वहीं, बड़ी प्रतिमाओं के लिए प्रत्येक घाट पर जेसीबी और क्रेन रहेगी।
- घाट के आसपास बेरिकेडिंग की गई है। ताकि लोग पानी में न उतर सके। रोकने के लिए पुलिस भी तैनात रहेगी।
- प्रत्येक घाट पर गोताखोर पूरे समय मौजूद रहेंगे। लाइफ जैकेट भी रखी जाएगी।
- कंट्रोल से शहरभर में नजर रखी जाएगी। ताकि, यदि कोई चल समारोह के रूप में प्रतिमा लेकर जा रहे तो रोका जा सके


यह भी पढ़ें-प्रदेश में आज हल्की बारिश और तेज हवा का अलर्ट, कल से नया सिस्टम होगा एक्टिव, दशहरे पर गिरेगा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा और पर्यावरण का भी ध्यान
निगम अधिकारियों का कहान है कि विसर्जन स्थलों पर पर्यावरण सुरक्षा मानकों का पालन किया जाएगा। प्लास्टर ऑफ पेरिस और रंगयुक्त प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले साफ पानी की जांच व नियंत्रण व्यवस्था भी की जाएगी।  नगर निगम कार्यालय में हुई बैठक में निगम आयुक्त ने दुर्गा विसर्जन को लेकर सभी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि विसर्जन स्थलों तक जाने वाले सभी रास्तों की मरम्मत और साफ-सफाई समय रहते पूरी हो। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्ट्रीट लाइट, पीने का पानी और बैरिकेड्स लगवाए जाएं। विसर्जन प्रक्रिया पूरी होने तक सभी व्यवस्थाएं सक्रिय रहें। मौके पर मौजूद सभी अधिकारी समन्वय और निगरानी बनाए रखें।

यह भी पढ़ें-भोपाल में 4 महीने की भीतर 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी, अत्याधुनिक ई-बस डिपो के लिए टेंडर जारी
श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

नगर प्रशासन ने शहरवासियों और आयोजकों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही विसर्जन करें और प्रशासन द्वारा दी गई गाइडलाइंस का पालन करें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से सम्पन्न हो सके। नगर निगम के अनुसार, यह समर्पित योजना शहर में सुचारु, सुरक्षित और स्वच्छ विसर्जन सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है, जिससे आस्था और व्यवस्था दोनों का संतुलन बना रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें