फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल के करोंद में पं. प्रदीप मिश्रा आज से सुनाएंगे शिवपुराण, 55 एकड़ में पंडाल

Sat, 10 Jun 2023 12:18 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पंडित प्रदीप मिश्रा भोपाल में पहली बार श्री शिवपुराण का वाचन करेंगे। शनिवार यानी 10 जून से पांच दिवसीय शिवपुराण 14 जून तक चलेगी। कथा दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
नरेला विधानसभा क्षेत्र में निकाली शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के करोंद में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा शुरू होने के एक दिन पहले शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और सामाजिक संगठनों ने पंडित प्रदीप मिश्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में मंच लगाए गए थे। अन्ना नगर चौराहे से सुभाष नगर के स्वामी विवेकानंद पार्क तक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान नरेला से विधायक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी साथ थे। 
विज्ञापन


पंडित प्रदीप मिश्रा भोपाल में पहली बार श्री शिवपुराण का वाचन करेंगे। शनिवार यानी 10 जून से पांच दिवसीय शिवपुराण 14 जून तक चलेगी। कथा दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस आयोजन में प्रतिदिन चार लाख से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान लगाया गया है। इसके लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष तैयारी की है। कथा स्थल पर जाने और बाहर निकलने का रास्ता अलग-अलग रहेगा। कथा के दौरान रुद्राक्ष बांटने से सबसे ज्यादा अव्यवस्था होती है। इस बाद कथा के बाद नरेला के लोगों को घर रुद्राक्ष पहुंचाए जाएंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी कराएं गए है। 

यह है व्यवस्था 
- 55 एकड़ में  कथा के लिए करोंद क्षेत्र में में पंडाल बनाया गया है। 
- 200 एकड़ में 13 पार्किग रहेंगे, ताकि कोई दिक्कत ना हो।   
- 10 गेट कथा स्थल पर रहेंगे। इसमें 6 मुख्य गेट रहेंगे। 
- 50 से ज्यादा स्क्रीन लगाई गई है, जिस पर लाइव कथा चलेंगी। 
- पानी के नल, अस्थाई टॉयलेट, पंखे, कूलर से लेकर कथा स्थल पर एंबुलेंस भी उपस्थित रहेंगी। 

इन रास्तों को किया डायवर्ट 
- मीनाल रेसीडेंसी, अयोध्या बायपास से करोंद, गांधीनगर की ओर जाने वाले वाहन भानपुर चौराहा से चोपड़ाकलां मार्ग से नए बायपास का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे। 
विज्ञापन

- बेस्ट प्राईज तिराहा से भानपुर रोटरी तक के मार्ग पर कथा के दौरान यातायात को परिवर्तित किया जाएगा। 
- भारी वाहन का प्रवेश गांधी नगर तिराहा से पीपुल्स माल की ओर एवं चोपड़ा कला चौराहा से भानपुर होकर पीपुल्स माल की ओर प्रवेश वर्जित रहेगा। 
- गांधी नगर की तरफ से अयोध्या बायपास की तरफ जाने वाले वाहन अब्बास नगर से मीना चोराहा से लांबाखेड़ा बायपास चौराहा होकर नए बायपास मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। - विदिशा की ओर से आने वाला अन्य छोटे वाहन चोपड़ा बायपास से कोकता, पटेल नगर, रत्नागिरी होकर शहर मे जा सकेंगे। 
विज्ञापन

- विदिशा से भोपाल की ओर आनेव ाली बसे चोपड़ा बायपास से कोकता होते हुए पटेलनगर से आईएसबीटी बस स्टैंड पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें