फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंत्री भूपेंद्र सिंह के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने घेरा आवास

Fri, 09 Jun 2023 11:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मंत्री भूपेंद्र सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी हैं। इस कारण प्रदेश की किसी भी एजेंसी द्वारा की गई जांच में उन्हें क्लीनचिट मिल सकती है।
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस ने मंत्री भूपेंंद्र सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ शुक्रवार को युवा कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया। मंत्री की अनुपातहीन संपत्ति की जांच सीबीआई और ईडी से करवाने और जांच तक इस्तीफा देने की मांग की गई। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के बंगले का घेराव कर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मंत्री भूपेंद्र सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी हैं। इस कारण प्रदेश की किसी भी एजेंसी द्वारा की गई जांच में उन्हें क्लीनचिट मिल सकती है। मंत्री जांच को अपने पद का दुरुपयोग कर प्रभावित भी कर सकते हैं। इसलिए मंत्री की अनुपातहीन संपत्ति की जांच सीबीआई और ईडी से करवाई जाए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। 

कांग्रेस नेता प्रकाश चौकसे ने आरोप लगाया कि मंत्री भूपेंद्र सिंह एवं उनके परिवार द्वारा वर्ष 2008 से आज तक अकूत संपत्ति एकत्रित की गई है। मंत्री व उनके परिवार व निकट रिश्तेदारों द्वारा करोड़ों, अरबों रूपये की आय से अधिक संपत्ति एकत्रित की गई है। यह मंत्री द्वारा विधानसभा चुनाव 2008, लोकसभा चुनाव 2009, विधानसभा चुनाव 2013 एवं विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत शपथ पत्रों से स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होता है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता विवेक त्रिपाठी ने वर्ष 2013 एवं 2020 में प्रकाशित एडीआर रिपोर्ट को आधार बनाते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में पिछले 19 वर्षों के शासन में भारी भ्रष्टाचार किया है। भूपेंद्र सिंह के मामले में कांग्रेस की शिकायत पर लोकायुक्त ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए संपत्ति को अपनी पैतृक जायदाद बताया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें