फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में वैध लाइसेंस के बिना पानी बेचने पर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर प्लांट सील

Wed, 26 Apr 2023 06:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्लांट में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का उत्पादन और 20 लीटर जारों में पानी सप्लाई कर बेचा जा रहा था। जिसके लिए आवश्यक बीआईएस प्रमाणपत्र तथा खाद्य लाइसेंस भी नहीं लिया गया।
विज्ञापन
पैकेज्ड वॉटर प्लांट को जिला प्रशासन ने सील किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में बढ़ती गर्मी में अवैध तरीके से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर सप्लाई करने वालों पर जिला प्रशासन सख्त है। ऐसे ही एक वॉटर प्लांट को बुधवार को जिला प्रशासन ने सील कर दिया।
विज्ञापन

 
कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह के निर्देशानुसार जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन की जांच के दौरान कोहेफिजा बीडीए कॉलोनी स्थित पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर प्लांट कूल एन फ्रेश का निरीक्षण किया गया। यहां जांच में पाया गया कि बिना वैध लाइसेंस के व्यापार किया जा रहा है। प्लांट में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का उत्पादन और 20 लीटर जारों में पानी सप्लाई कर बेचा जा रहा था। जिसके लिए आवश्यक बीआईएस प्रमाणपत्र तथा खाद्य लाइसेंस भी नहीं लिया गया। अवैध तरीके से खाद्य कारोबार किरने पर खाद्य विभाग के अधिकारी देवेंद्र वर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्लांट को सील कर दिया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें