फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: नीट एग्जाम परिणाम में गड़बड़ी को लेकर NSUI का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

Sat, 08 Jun 2024 04:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

NEET Exam Result 2024 Controversy : नीट एग्जाम 2024 के परिणाम को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। वहीं, शनिवार को भोपाल में एनएसयूआई ने प्रदर्शन करते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करता छात्र संगठन एनएसयूआई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार जून को जारी हुए नीट यूजी-2024 के परिणाम को लेकर लगातार विरोध का दौर जारी है। मध्य प्रदेश में मामले को लेकर हाईकोर्ट में आज का दायर की गई है। वहीं, शनिवार को कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई ने पीएससी के सामने प्रदर्शन कर किया। इस दौरान उन्होंने नीट परीक्षा परिणाम 2024 की जांच सीबीआई से करने की मांग की है। एनएसयूआई ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। राजधानी भोपाल में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने प्रोटेस्ट करते हुए नीट परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान आशुतोष चौकसे ने परिणामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस प्रकार से मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ। यहां पर जो मुन्ना भाई एमबीबीएस फर्जी डॉक्टर बनाने की सरकार की कोशिश थी आज यह घोटाला दिल्ली तक पहुंच गया है। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था एक प्राइवेट संस्था है। नरेंद्र मोदी ने प्राइवेट एजेंसियों के हाथों में छात्रों का भविष्य दे दिया है।

भोपाल की निशिता सोनी ने दायर की याचिका
भोपाल और जबलपुर की दो छात्राओं ने रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। राजधानी भोपाल की निशिता सोनी ने कहा है कि नीट-यूजी 5 मई को हुआ था। 25 दिन बाद एनटीए ने आंसर-की और रिस्पोंड शीट ईमेल पर भेजी। रिस्पोंड शीट स्टूडेंट द्वारा एग्जाम हॉल में जमा की गई आंसर शीट की स्कैन कॉपी होती है। इसका मिलान जब एनटीए से जारी आंसर-की से किया गया तो 617 नंबर मिले। इससे कन्फर्म हो गया था कि नीट से इस साल सरकारी अथवा प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में काउंसलिंग से एमबीबीएस सीट अलॉट हो जाएगी।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
नीट परीक्षा के रिजल्ट को लेकर छात्र लगातार आरोप लगा रहे हैं कि परिणाम में कुछ गड़बड़झाला हुआ है। दरअसल परीक्षा परिणाम में एक साथ 67 विद्यार्थियों के 720 में से 720 नंबर आने पर मामला संदिग्ध हो गया है। अब तक कई विद्यार्थियों और मेडिकल की पढ़ाई करने वाले शिक्षकों ने इसका सही परिणाम जारी करने की मांग उठाई है। साथ ही अब कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी इस परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया हैं और सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं मध्य प्रदेश की दो छात्राओं ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें