फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: सरेराह हत्या करने वाला कुख्यात बदमाश बन्ने खां गिरफ्तार, बैतूल में छिपा था 30 हजार का इनामी

Fri, 04 Jul 2025 08:13 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गिरफ्तारी के दौरान बन्ने खां पुलिस से भागते वक्त गिरा और उसके पैर में फैक्चर हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल लाया गया और कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन्मदिन पार्टी में युवक की हत्या करने वाला कुख्यात बदमाश नसीम उर्फ बन्ने खां को भोपाल पुलिस ने बैतूल से गिरफ्तार किया है। कुख्यात बदमाश बन्ने खां पर हत्या के मामले में 30 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस से भागने के चक्कर में उसके पैर में चोट लगी और पुलिस ने उसका इलाज भी कराया। इलाज होने के बाद उसे गिरफ्तार किया है। नसीम उर्फ बन्ने खां मूलत: शाजापुर जिले का रहने वाला है और वर्षों से भोपाल में परिवार के साथ रह रहा है। बन्ने खां के खिलाफ इस हत्या के साथ भोपाल, सीहोर और राजगढ़ में करीब 46 प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। उसके खिलाफ कई बार इनाम घोषित हो चुका है। पुलिस हिरासत से भी वह भाग चुका है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय अमित 28 जून की दरमियानी रात एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने छोला थाने के लीलाधर कॉलोनी पहुंचा था। जन्मदिन पार्टी में राजा खटीक भी शामिल था। नसीम उर्फ बन्ने खां बदमाश राजा खटीक को ही मारने छह साथियों के साथ पहुंचा था। जैसे ही बन्ने खां के लीलाधर कॉलोनी पहुंचने की सूचना मिली, राजा खटीक मौके से भाग गया और बन्ने खां ने अमित वर्मा को गोली मार दी।

ये भी पढ़ें- कारोबारी के सूने घर पर धावा बोलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 60 लाख का माल बरामद
विज्ञापन


हवाला की लूट की राशि को लेकर राजा खटीक से विवाद
पुलिस सूत्रों के अनुसार राजाखटीक और बन्ने खां दोनों लीलाधर कॉलोनी में ही रहते हैं। दोनों बदमाश हैं और अलग-अलग गैंग को संचालित करते हैं। बदमाश राजा खटीक हवाला कारोबार करने वालों के एजेंटों को लूटता है। राजा खटीक ने कुछ दिन पहले ही एक हवाला एजेंट से कुछ राशि लूटी थी, हालांकि हवाला कारोबारी अधिकांश मामलों में प्रकरण दर्ज नहीं कराते। इस हत्याकांड में आरोपी बन्ने खां, वसीम और राजा खटीक पहले एक साथ ही लूट की वारदात को अंजाम देते थे। राजा खटीक और वसीम के भाई नदीम के बीच लूट के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। राजा ने नदीम के साथ मारपीट कर दी थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए नसीम और उसके साथी राजा को मारने पहुंचे थे, लेकिन फायरिंग में अमित वर्मा को गोली लगी और उसकी हत्या हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नर्सिंग घोटाले मामले में हाईकोर्ट सख्त, आईएनसी चेयरमैन और सचिव को अवमानना नोटिस

पुलिस से बचने भागा तो टूट गया पैर
एडीसीपी जोन-4 मलकीत सिंह के अनुसार बदमाश बन्ने खां की घेराबंदी में भोपाल पुलिस की टीम बैतूल पहुंची थी। नसीम वहां एक रिश्तेदार के यहां छिपा था। पुलिस की टीमों ने जब घेराबंदी कर उसे पकड़ने पहुंची तो वह बचने के लिए भागने लगा। भागते समय शरीर अनबैलेंस हुआ और वह गिरा तो उसके एक पैर में फैक्चर आ गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल लाया गया और कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बन्ने खां की मां, प्रेमिका सहित चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अभी कुछ आरोपी फरार हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें