फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: कार खड़ी कर अधेड़ ने जहर पीकर दी जान, शराब कंपनी संचालकों पर लगाए आरोप

Fri, 10 May 2024 11:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मृतक का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जो उसने घर से निकलने व खुदकुशी करने के पहले बनाया था। इस वीडियो में उसने एक बड़ी शराब कंपनी के संचालकों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने लाखों रुपये डकार लिए हैं।
विज्ञापन
कार में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक अधेड़ व्यक्ति ने राजधानी के टीटी नगर क्षेत्र के आनंद विहार स्कूल के पीछे शिवनगर इलाके में खड़ी कार से एक अधेड़ व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। उसने जहर पीकर खुदकुशी की थी। इस मामले में मृतक का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जो उसने घर से निकलने व खुदकुशी करने के पहले बनाया था। इस वीडियो में उसने एक बड़ी शराब कंपनी के संचालकों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने लाखों रुपये डकार लिए हैं।
विज्ञापन


टीटी नगर पुलिस को शुक्रवार की शाम सूचना मिली थी कि आनंद विहार स्कूल के पीछे एक सफेद रंग की कार बहुत देर से खड़ी हुई है। कार में पीछे की सीट पर एक व्यक्ति लेटा हुआ है, जो कि बिल्कुल भी हिल नहीं रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस स्टॉफ के साथ ही एसीपी टीटी नगर चंद्रशेखर पांडे भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात व्यक्ति की मौत का मर्ग कायम किया है। 

सीएसपी ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपने परिवार के बारे में कुछ लिखा है। इधर, देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें अधेड़ व्यक्ति ने अपना नाम रातीबड़ निवासी राधेश्याम सेन बताया। वीडियो में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2003 में पार्टनरशिप हो जाने के बाद भी शराब कंपनी के संचालकों ने पैसे का भुगतान नहीं किया। दो साल पहले उन्हें पंद्रह लाख रुपये देकर चुप करा दिया गया। वीडियों में अधेड़ ने अपने बच्चों को कर्जमुक्त कराने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें