फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: जन्मदिन की पार्टी कर बाहर निकले लैब टैक्रीशियन को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 03 Jun 2025 10:45 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सड़क हादसे में घायल युवक को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंधेरा होने के कारण वाहन का नंबर कोई नहीं देख सका। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
राजेश करोंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद एक युवक जैसे ही अपने दोस्तों के साथ बाहर निकला और बाइक पर बैठने लगा, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ईंटखेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय राजेश करोंद क्षेत्र में रहते थे और एक निजी कॉलेज में असिस्टेंट लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। 30 मई को राजेश का जन्मदिन था, लेकिन उस दिन वे अपने दोस्तों को पार्टी नहीं दे सके थे। इसलिए बीती रात उन्होंने यादव ढाबे पर दोस्तों को पार्टी दी। खाना खाने के बाद जैसे ही वे ढाबे से बाहर निकलकर बाइक पर बैठने लगे, एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को मिलेगा नया नेतृत्व, भीतरघातियों पर गिरेगी गाज
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण वाहन का नंबर कोई नहीं देख सका। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लॉजिस्टिक हब, राजा भभूत सिंह की प्रतिमा और तहसीलदारों के कार्य विभाजन पर हो सकते हैं फैसले

बाइक की टक्कर से दंपति गंभीर रूप से घायल
इधर, सूखी सेवनिया इलाके में एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पल्सर बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आकाश बनकर (20), सूरज नगर, भदभदा रोड का निवासी है और ड्राइविंग का कार्य करता है। रविवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपनी पत्नी मुस्कान के साथ पल्सर बाइक से भोपाल से बीना (जिला सागर) जा रहा था। जब वह सूखी सेवनिया थानांतर्गत ग्राम कल्याणपुर स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, तभी कट पाइंट की ओर से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में आकाश और उनकी पत्नी मुस्कान दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें