फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: युवाओं की अनदेखी और युवा नीति के विरोध में कांग्रेस ने भीख मांग किया प्रदर्शन

Thu, 23 Mar 2023 05:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी के अंधकार में धकेल दिया है।
विज्ञापन
भोपाल में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार को युवा नीति जारी कर दी। युवा कांग्रेस ने सरकार की युवा नीति और युवाओं की अनदेखी करने का अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने पीसीसी मुख्यालय के सामने सड़क पर भीख मांग कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भोपाल युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी के अंधकार में धकेल दिया है। हाल ही में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विधानसभा में स्वीकारा कि प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में रजिस्टर्ड 37 लाख 80 हजार 679 शिक्षित  बेरोजगार आवेदक रोजगार की बाट जोह रहे हैं। स्थिति यह है कि मप्र की भाजपा सरकार द्वारा बीते 3 वर्षों में मात्र 21 लोगों को शासकीय और अर्धशासकीय क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन


सीएमआईई की रिपोर्ट का हवाला देते हुए यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में लगभग 35 प्रतिशत युवाओं को प्रदेश में काम नहीं मिल रहा, यादव ने कहा कि आज प्रदेश में उच्च शिक्षित युवा निराश है, मध्य प्रदेश की अकर्मण्य भाजपा सरकार की वजह से प्रदेश में यह हालात पैदा हुए हैं, जिसके कारण आज प्रदेश का शिक्षित युवा आत्महत्या करने पर विवश है।यादव ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि शिवराज सरकार यदि जल्द से जल्द युवाओं को राहत देने की ओर कदम नहीं उठाती है तो भोपाल सहित प्रदेश भर में युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें