फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश, ज्योतिरादित्य सिंधिया का विमान नहीं हो सका लैंड, दिल्ली ल

Tue, 27 Feb 2024 06:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



राजधानी भोपाल में मंगलवार को अचानक मौसम बदलने के साथ तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। मौसम खराब होने से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्पेशल विमान भी भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो सका। शहर में तेज हवा चलने से पेड़ भी गिर गए। 
विज्ञापन
आंधी तूफान से नए पीएचक्यू भवन सामने सड़क पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण दो दिन से प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ बारिश हो रही है। मंगलवार शाम को भी अचानक भोपाल का मौसम बदल गया। तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक मौसम खराब होने से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्पेशल विमान भी एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। सिंधिया के विमान को 4.10 बजे उतरना था, लेकिन तेज आंधी-तूफान के कारण विमान आसमान में चक्कर लगाने के बाद वापस दिल्ली लौट गया। सिंधिया भोपाल में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। बता दें भोपा के खराब मौसम ने हवाई सफर को रोक दिया। इंडिगो एयर और एयर इंडिया की दिल्ली भोपाल फ्लाई को इंदौर डायवर्ट किया गया। 
विज्ञापन


पीएचक्यू के सामने पेड़ गिरा 
भोपाल में करीब 3.30 बजे से ही तेज आंधी तूफान शुरू हो गया था। इसके चलते कई जगह होर्डिंग भी नीचे गिरे। जहांगीराबाद में नई पीएचक्यू भवन के सामने की सड़क पर तेज आंधी से पेड़ गिर गया। इससे दोनों तरफ का रास्ता का यातायात कुछ देर के लिए बंद हो गया। वहीं, भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने बांस से बना अस्थायी गेट भी तेज हवा के चलते नीचे गिर गया। एमपी नगर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का बास का जाल तेज हवा के कारण नीचे गिर गया। इससे एक ऑटो चालक बाल बाल बच गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें