फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: चिरायु मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने वाली युवती ने लगाई फांसी, हॉस्टल के कमरे में मिली लाश

Mon, 22 Apr 2024 05:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

छात्रा ने अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर सीलिंग फैन के हुक से लटकी हुई थी। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। प्रारंभिक  जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
विज्ञापन
एमबीबीएस की छात्रा ने आत्महत्या की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पता चली, जब सुबह से छात्रावास का दरवाजा नहीं खुलने पर वार्डन देखने पहुंचीं। मृत एमबीबीएस छात्रा मूलतः खरगोन की रहने वाली है। 

विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। खजूरी थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि 22 वर्षीय रानी मोरे पुत्री देवी सिंह मोरे मूलतः खरगोन जिले के झिरनिया तहसील के धसल गांव की रहने वाली थी। वह चिरायु मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के रूम नंबर 14 में रहती थी। बीती रात वह अपने कमरे में खाना खाने के बाद सोने गई थी, लेकिन सुबह नहीं जागी। सुबह 11 बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो वार्डन देखने पहुंची, आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद वार्डन ने प्रबंधन के साथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तो हॉस्टल के कारपेंटर ने दरवाजे का कुंदा तोड़कर उसे खोल दिया था। छात्रा अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर सीलिंग फैन के हूक से लटकी हुई थी। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें