फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: जनसुनवाई में उपस्थित ना रहने पर डीएम ने कार्यपालन यंत्री के तीन दिन का वेतन काटने के आदेश दिए

Tue, 02 May 2023 09:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी विभागों के जिलाधिकारी को जनसुनवाई में उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे। बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यपालन यंत्री मंजू जन सुनवाई में अनुपस्थित रही।
विज्ञापन
भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन यंत्री मंजू सिंह का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए हैं। कार्य में लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन नहीं करने और सिविल सेवा आचरण अधिनियम के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

 
कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी विभागों के जिलाधिकारी को जनसुनवाई में उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे। बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यपालन यंत्री मंजू जन सुनवाई में अनुपस्थित रही। उनके संबंधित विभाग के आवेदन पर कार्रवाई करते समय संबंधित अधिकारी अनुपस्थित थी। कलेक्टर ने जनकल्याणकारी कार्य में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की और जिम्मेदारी और संवेदना से काम नहीं करने के आधार पर काम नही तो, वेतन नहीं के नियम पर तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए हैं।
  
5 घंटे शहर का भ्रमण करेंगे कलेक्टर
कलेक्टर आशीष सिंह भोपाल नगर निगम क्षेत्र में यातायात व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के लिए और इसके साथ ही रोड किनारे के अतिक्रमण को हटाने के लिए चलने वाली मुहिम की तैयारी के संबंध में बुधवार को शहर का भ्रमण करेंगे। इस दौरान उनके साथ नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी, यातायात प्रभारी, पुलिस अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी,एमपीईबी के अधिकारी भी साथ रहेंगे। कलेक्टर सुबह 10 बजे टीटी नगर थाने से भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें