फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल से गोवा के लिए सीधी विमान सेवा शुरू, सप्ताह में तीन दिन भरेगी उड़ान

Tue, 23 May 2023 06:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजा भोज विमानतल भोपाल से गोवा के मोपा एयरपोर्ट के लिए सेवा शुरू की गई है। गोवा की पहली उड़ान में 144 यात्रियों का आगमन और 149 यात्रियों का प्रस्थान हुआ।
विज्ञापन
भोपाल से गोवा के लिए सीधे फ्लाइट सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल से गोवा के लिए सीधी विमान सेवा मंगलवार को शुरू हो गई। इस विमान सेवा के शुरू होने से यात्रियों को भोपाल से गोवा जाने में वाया मुंबई करीब 8 घंटे का समय लगता था। अब यह उड़ान यात्रियों को 1 घंटे 55 मिनट में सीधे गोवा पहुंचाएंगी। 
विज्ञापन


राजा भोज विमानतल भोपाल से गोवा के मोपा एयरपोर्ट के लिए सेवा शुरू की गई है। गोवा की पहली उड़ान में 144 यात्रियों का आगमन और 149 यात्रियों का प्रस्थान हुआ।   अभी यह फ्लाइट 6E6971-6E6972 सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रहेगी। भोपाल से फ्लाइट दोपहर 12.10 बजे उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट 2.05 बजे गोवा के मोपा एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं, गोवा से फ्लाइट सुबह 9.35 बजे उड़ान भरेगी और 11.40 जे भोपाल के राजभोज एयरपोर्ट पहुंचेगी। फ्लाइट का संचालन 180 सीटर एयरबस के जरिए होगा।

वॉटर कैनन से दिया सेल्यूट 
फ्लाइट को प्रस्थान से पहले वाटर कैनन सेल्यूट दिया गया। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर फ्लाइट के दिनों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। गोवा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों में उत्साह देखा गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें