फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News:  सटोरियों को सूचना लीक करने के आरोप में क्राइम ब्रांच के एएसआई व आरक्षक निलंबित

Mon, 18 Mar 2024 09:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सटोरिये के मोबाइल की कॉल डिटेल पुलिस ने निकलवाई तो पता चला कि भोपाल क्राइम ब्रांच में पदस्थ एक आरक्षक और एएसआई ही सूचना लीक करने में शामिल हैं। अधिकारियों ने आरक्षक और एएसआई को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल क्राइम ब्रांच एक सटोरियों के ठिकाने पर कई बार छापेमारी की, लेकिन बार-बार सूचना लीक हो जाने के कारण सटोरिये के ठिकाने पर कुछ नहीं मिलता था। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पता लगाना शुरू किया कि आखिरकार यह हर बार बच कैसे जाता है, इसे सूचना कौन दे रहा। सटोरिये के मोबाइल की कॉल डिटेल पुलिस ने निकलवाई तो पता चला कि भोपाल क्राइम ब्रांच में पदस्थ एक आरक्षक और एएसआई ही सूचना लीक करने में शामिल हैं। अधिकारियों ने आरक्षक और एएसआई को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अधिकारी इसे कार्य में  लावारही पर कार्रवाई होना बता रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुराने शहर में नरेश मरघट नाम का एक बड़ा जुआरी है। वह अपने एक ठिकाने से सट्टे और जुए का फड़  चलाता है। क्राइम ब्रांच ने कई बार उसके ठिकाने पर छापा मारा, लेकिन हर बार पुलिस खाली हाथ लौट आती थी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने एक सिपाही से नरेश जुआरी का मोबाइल नंबर इंटरसेप्टर के लिए लिया। जिसके बाद पता चला कि क्राइम ब्रांच में पदस्थ एएसआई रामवरण यादव और जुआरी का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने वाला आरक्षक ही उसे क्राइम ब्रांच द्वारा जब भी कार्रवाई की तैयारी की जाती थी, सूचना लीक कर देते थे। आरक्षक और एएसआई की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने दोनों को निलंबित कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी के भी जुआरी से पुराने संबंध होना बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें