फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: पेपर लीक मामले में क्राइम ब्रांच ने एक को दबोचा, भोपाल में भी चार गिरफ्तार

Sat, 18 Mar 2023 04:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल क्रइम ब्रांच ने बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरी तरफ भोपाल जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद एक स्कूल के चार शिक्षकों को पेपर लीक करने के आरोप में पकड़ा है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा मंडल के पेपर लीक मामले में क्राइम ब्रांच ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। कथित पेपर लीक मामले में के गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने रायसेन से गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं। वहीं, भोपाल जिला प्रशासन ने भी शहर के एक स्कूल के चार शिक्षकों को पेपर लीक करने की कोशिश करने पर कार्रवाई की है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
माध्यम शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 10वीं और 2 मार्च से 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर लगातार पेपर लीक होने की सूचना आ रही थी। जिसके माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक जांच कमेटी बनाई और क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज कराई गई। इस मामले में शनिवार को क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी कौशिक दुबे को रायसेन से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने खंडवा, खरगोन और सतना में भी आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस मामले में चार आरोपियों की पहचान हो चुकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अब तक आरोपियों ने साढ़े तीन लाख रुपए की ठगी की है।
 
600 रुपए में बेचते थे पेपर 
आरोपियों ने टेलीग्राम पर एक ग्रुप बना रखा था। जिस पर 36 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े थे। आरोपी छात्रों को 600 रुपए में पेपर बेचते थे। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार आरोपी टेलीग्राम पर मॉडल पेपर बेच रहे थे। जो ओरिजनल पेपर से अलग है। फिलहाल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

 
भोपाल में चार शिक्षक गिरफ्तार
वहीं, एक अन्य मामले में शनिवार को भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर एक स्कूल के चार शिक्षकों को पेपर लीक करने की कोशिश में गिरफ्तार किया है। एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा के केमेस्ट्री की परीक्षा शनिवार को हुई। जिसका पेपर लीक होने की सूचना पर छोला इलाके के विद्यासागर स्कूल पर छापामारी कार्रवाई की गई। यहां पर दो शिक्षकों के मोबाइल की जांच में पेपर मिले। इसके बाद स्कूल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ 420 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें