प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्रियों तक पर्यावरण को आगे रखते हुए इसके संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ाए हैं। इसका असर यह है कि आमजन से लेकर सामाजिक संगठनों तक ने इस मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना शुरू कर दिया है। राजधानी के एक शैक्षणिक संस्थान ने इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए एक पार्क ही स्थापित कर दिया है। जिसमें पौधारोपण की सतत गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
यह नवाचार राजधानी के प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च कॉलेज ने किया है। कॉलेज ने अपने परिसर में मेडिसिन पार्क बनाया है। जहां अलग अवसरों पर वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हाल ही में शिक्षक दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का यह सिलसिला आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एसपी रेडियो शशांक गर्ग, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत प्राचार्य डॉ उषा खरे, डॉ यशपाल सिंह, डॉ रिनु यादव, सैयद जाहिद मीर, अजय देवनानी आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर समाज के ज़रूरतमंद, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा पर कार्य कर रही संस्थाओं एवं पर्यावरण, स्वच्छता पर कार्यरत नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने जीवन में आए बदलाव (टर्निंग पॉइंट) के बारे में बताया और छात्रों को प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर प्रिया आर्य क्रांति, डॉ राजेंद्र कुमार वर्मा, मिथिलेश सिंह, एडवोकेट विनीता सिंह, नरेश मोटवानी, सुनीता यादव, नीतू यादव, राधिका विश्वकर्मा, दीप्ति दिव्या यादव, अर्शी कुरैशी, मुस्कान कुरैशी, सैयद फैज अली, डॉ जीशान हनीफ, आलमगीर खान, सुधा दुबे, सुनील दुबे, डॉक्टर स्मिता राशि आदि को सम्मान से नवाजा गया।