फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में भाजपा प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव के विरुद्ध एफआईआर करने शिकायत

Mon, 03 Apr 2023 04:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव ने भोपाल के एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान और उग्रवादियां का दोस्त बताने वाला बयान दिया था।
विज्ञापन
भोपाल में पी मुरलीधर राव के खिलाफ एफआईआर करने शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में भाजपा प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने शिकायत दी। सोमवार को भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रविंद्र साहू ने  बागसेवनिया पुलिस थाने में शिकायती आवेदन देकर एफआईआर करने की मांग की है। भाजपा प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव ने भोपाल के एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान और उग्रवादियां का दोस्त बताने वाला बयान दिया था। शिकायती आवेदन में कहा गया क राव ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ अनर्गल बातें वं तथ्य, साक्ष्य विहीन आरोप लगाए है। इस बयान से प्रदेश का महौल खराब हो सकता है। यह बयान घोर निंदनीय है।
विज्ञापन


आावेदन में लिखा कि दिग्विजय सिंह 50 वर्ष से सामाजिक सेवा एवं राजनीति कर रहे है। 10 वर्षों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उनके ऊपर पाकिस्तान से और उग्रवादियों से मिले होंने के तथ्यविहीन, साक्ष्य विहीन आरोप लगाये हैं। शिकायतकर्ता रविंद्र साहू झूमरवाला ने कहा कि पी मुरधीधर राव पर मध्य प्रदेश में वैमनस्यता और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने तथा दिग्विजय सिंह की छवि को धूमिल करने के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग करता हूं। उन पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें