फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भाजपा प्रत्याशी ध्रुवनारायण सिंह बोले- मैं चाहता हूं कमलनाथ ही मेरे सामने चुनाव लड़े

Sat, 26 Aug 2023 10:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। इस बीच मध्य विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ध्रुवनारायण सिंह ने शनिवार को मीडिया के सवाल पर पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपने सामने चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी ध्रुवनारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ध्रुवनारायण सिंह ने कहा कि उनके सामने पीसीसी चीफ कमलनाथ चुनाव लड़े। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। इस बीच मध्य विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ध्रुवनारायण सिंह ने शनिवार को मीडिया के सवाल पर पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपने सामने चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी। दरअसल ध्रुवनारायण सिंह से मीडिया ने पूछा कि आप किसके खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए। इस पर ध्रुव नारायण सिंह ने कहा कि इधर उधर का कोई उचक्का मेरे सामने नहीं आए। मैं सीधे कमलनाथ जी को इनवाइट करता हूं। 
विज्ञापन


वहीं, ध्रुवनारायण सिंह ने कि मध्य विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से अतिक्रमण कैंसर की तरह फैला है। क्षेत्र जातिवाद की चपेट में है। सिंह के कहा कि देश में मोदी और मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने जो काम किए है। उसके आधार पर ही जनता एक बार फिर मध्य प्रदेश में कमल खिलाएगी।  इस अवसर पर ध्रुवनारायण सिंह ने अपने कार्यकाल के समय के कामों को बुक भी जारी की। 

बता दें भाजपा ने हारी सीटों में 39 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें ध्रुवनारायण सिंह को मध्य विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। ध्रुवनारायण सिंह 2008 से 2013 तक मध्य विधानसभा में विधायक थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें