फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल नगर निगम ने पहुंचाया पर्यावरण को नुकसान, एनजीटी ने लगाया 1.8 करोड़ रुपये का जुर्माना

Fri, 04 Aug 2023 04:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने भोपाल नगर निगम को जुर्माने की राशि मध्य प्रदेश प्रदूषण निवारण मंडल में जमा कराने को कहा है। साथ ही इस राशि का उपयोग आदमपुर छावनी के आसपास के इलाकों में पर्यावरण संरक्षण के काम में करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
भोपाल नगर निगम - फोटो : अम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की राजधानी में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने भोपाल नगर निगम पर 1.80 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर निगम पर आरोप है कि आदमपुर छावनी स्थित कचरा डम्पिंग साइट को नियमों का उल्लंघन कर बनाया गया। एनजीटी ने दो महीने में जुर्माने की राशि जमा करने के आदेश दिए है। 

विज्ञापन


नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने जुर्माने की राशि मध्य प्रदेश प्रदूषण निवारण मंडल में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस राशि का उपयोग आदमपुर छावनी के आसपास के इलाकों में पर्यावरण संरक्षण के काम में किया जाएगा। इसके लिए तीन महीने में पर्यावरण सरंक्षण का प्लान बनाने को कहा गया है। फरवरी 2023 में आदमपुर छावनी क्षेत्र में कचरे में आग लग गई थी। इसके बाद पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले सुभाष सी पांडे ने एनजीटी में याचिका दायर की थी। एनजीटी ने सीपीसीबी और एमपीपीसीबी समेत अधिकारियों की एक संयुक्त कमेटी बनाई थी। कमेटी ने डम्पिंग साइट का निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट के आधार पर एनजीटी ने फैसला सुनाया। एनजीटी ने नगर निगम को डपिंग साइट का पक्का करने, चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनाने और ग्रीन बेल्ट विकसित करने को भी कहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें