फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में SIR प्रक्रिया में गड़बड़ियों का आरोप, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया

Mon, 22 Dec 2025 06:58 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

SIR प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से औपचारिक शिकायत की है। पार्टी का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में बिना सूचना और सत्यापन के पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे मताधिकार और चुनावी निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग पहुंचे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में चल रही SIR प्रक्रिया के दौरान गंभीर अनियमितताओं, नियमों की अनदेखी और पारदर्शिता के अभाव का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश को औपचारिक शिकायत सौंपी है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री अमित शर्मा ने कहा कि SIR के नाम पर मतदाता सूची में मनमाने ढंग से काट-छांट की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वास्तविक, पात्र और वर्षों से मतदान कर रहे मतदाताओं के नाम बिना किसी ठोस कारण सूची से हटाए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों में भ्रम और असंतोष की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन


बिना सूचना, बिना सुनवाई हटाए जा रहे नाम
अमित शर्मा के अनुसार, कांग्रेस को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही हैं, जिनमें मतदाताओं को न तो पूर्व सूचना दी गई और न ही सत्यापन किया गया। कई मामलों में मतदाताओं को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के विपरीत है। कांग्रेस ने साफ किया है कि यदि इस मामले में समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो पार्टी इसे जनहित का मुद्दा बनाकर आगे भी उठाएगी, क्योंकि यह सवाल केवल राजनीति का नहीं, बल्कि लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों से जुड़ा हुआ है।


चुनावी निष्पक्षता पर सवाल
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि SIR में हो रही गड़बड़ियां लोकतांत्रिक व्यवस्था की जड़ पर चोट हैं। मतदाता सूची में मनमानी से न केवल लोगों के मताधिकार का हनन हो रहा है, बल्कि इससे आगामी चुनावों की निष्पक्षता और विश्वसनीयता भी प्रभावित हो सकती है। शिकायत सौंपने के दौरान अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार और प्रदेश प्रवक्ता अब्बास हाफिज भी मौजूद रहे। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-68 करोड़ ई-मेल-पासवर्ड लीक! एमपी स्टेट साइबर सेल की चेतावनी, तुरंत रीसेट करें पासवर्ड; एडवाइजरी जारी
विज्ञापन



सुनियोजित प्रयास का आरोप
प्रदेश महामंत्री ने आरोप लगाया कि यह पूरी कवायद किसी प्रशासनिक चूक से ज्यादा एक सुनियोजित प्रक्रिया का हिस्सा प्रतीत होती है, जिसका उद्देश्य चुनिंदा वर्ग के मतदाताओं को मतदान से वंचित करना है। उन्होंने मांग की कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में SIR की प्रक्रिया की तत्काल समीक्षा की जाए।

यह भी पढ़ें-नर्सिंग घोटाले को लेकर एनएसओ संगठन का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं तो सड़क से कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई

निष्पक्ष जांच की मांग
-SIR के तहत हटाए गए सभी नामों की पुनः जांच की जाए
-बिना प्रक्रिया के हटाए गए मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़े जाएं
-पूरी SIR प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमसम्मत बनाया जाए

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें