फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल एयरपोर्ट पर नायब तहसीलदार की हार्ट अटैक से मौत, ड्यूटी के दौरान गई जान

Thu, 25 Sep 2025 04:58 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नायब तहसीलदार दिनेश साहू की गुरुवार को भोपाल एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई है। भोपाल के डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक के मामलों में वृद्धि को देखते हुए लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार दिनेश साहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार दिनेश साहू की गुरुवार को एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे पूर्व चुनाव आयुक्त ओपी रावत की सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए एयरपोर्ट पर तैनात थे। अचानक उन्हें सीने में दर्द हुआ और वे जमीन पर गिर पड़े। उनके साथी कर्मचारी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भोपाल के डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक के मामलों में वृद्धि को देखते हुए लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में आज भी हल्की बारिश का अलर्ट, प्रदेश के चार जिलों से लौटा मानसून

खुद कार चलाकर गए थे एयरपोर्ट 
जानकारी के मुताबिक दिनेश साहू सुबह खुद कार ड्राइव कर एयरपोर्ट पहुंचे थे। वे पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत की फ्लाइट के लिए लाइजनिंग ऑफिसर के रूप में ड्यूटी पर थे। अचानक हुए इस हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमडी ड्रग तस्कर यासीन मछली का करीबी फैजान मछली गिरफ्तार, लेन-देन में सरेआम युवक पर चलाई थी गोली
विज्ञापन


हार्ट अटैक के बढ़ते मामले
आजकल हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि तनाव, अनियमित जीवनशैली और खराब खान-पान हार्ट अटैक के प्रमुख कारण हैं। दिनेश साहू की मौत ने एक बार फिर से हार्ट अटैक के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत को रेखांकित किया है।
परिवार में शोक की लहर
हॉस्पिटल में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिनेश साहू एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। उनकी मौत से प्रशासन को बड़ा नुकसान हुआ है। नायब तहसीलदार साहू के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके दो बेटे हैं, जो घटना के तुरंत बाद ही अस्पताल पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर शोक व्यक्त किया।









 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें