फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: खेलते हुए बालकनी के छोर पर पहुंची बच्ची को बचाने दौड़ी मां, चौथी मंजिल से गिरकर दोनों की मौत

Thu, 25 Sep 2025 02:46 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के निशातपुरा इलाके में एक महिला और उसकी 11 महीने की बेटी चौथी मंजिल से गिरकर मृत हुईं। प्रारंभिक जांच में हादसे और खुदकुशी दोनों एंगल से पड़ताल हो रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निशातपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसे में महिला और उसकी 11 महीने की बेटी की मौत हो गई। मकान की छत पर खेलते समय मासूम किनारे पर आ गई। मां उसे बचाने के दौड़ी तो बच्ची और किनारे की ओर भागी और नीचे गिर गई। बच्ची को बचाने के चक्कर में मां भी छत से गिर गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस इस मामले को खुदकुशी के एंगल से जोड़कर भी देख रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जनपद कार्यालय में चोरी या साजिश? सांसद, विधायक निधि और गरीबी रेखा से जुड़ी फाइलें गायब, मचा हड़कंप
विज्ञापन


एडीसीपी जोन क्रमांक 4 मलकीत सिंह ने बताया कि 30 वर्षीय गौरी सिसोदिया राजवंश कॉलोनी में एक मल्टी की दूसरी मंजिल पर रहती थी। तीन साल पहले उसकी गौरी की शादी हुई थी। उसका पति जेनू सिसौदिया प्राइवेट काम करता है। गौरी की 11 महीने की बेटी ओमिषा बीती रात करीब नौ बजे तीसरी मंजिल के ऊपर छत पर खेल रही थी, जबकि गौरी घर के किसी काम में व्यस्त थी। खेलते-खेलते बच्ची बालकनी के छोर पर पहुंच गई। गौरी की नजर बेटी पर पड़ी तो बच्ची की ओर दौड़ी। इस दौरान बच्ची घुटनों से चलते हुए एकदम किनारे पर पहुंचकर नीचे जा गिरी। पीछे दौड़ी महिला भी खुद को नियंत्रित नहीं कर पाई और बच्ची को बचाने की कोशिश में वह भी नीचे गिर गई। दोनों के नीचे गिरने आवाज आते ही परिजन और पड़ोस के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाकर कार्रवाई शुरू की। प्राथमिक तौर पर यह भी पता चला कि छत से बच्ची का गिरना मुमकिन नहीं है, क्योंकि उस पर दो ढाई फीट की बाउंड्री है। जिसे बच्ची पार नहीं कर सकती। इसलिए इस पूरे मामले को खुदकुशी से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें