फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal:भोपाल से रूस के स्मोलेन्स्क शहर भेजा गया MP का प्रीमियम बासमती चावल,सिस्टर सिटी समझौते का पहला निर्यात

Wed, 30 Jul 2025 06:14 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सशक्त बनाने की दिशा में पहल करते हुए, भोपाल से रूस के स्मोलेन्स्क शहर के लिए पहला निर्यात खेप बुधवार को रवाना किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत पहली बार मध्यप्रदेश की प्रीमियम बासमती चावल निर्यात किया गया।
विज्ञापन
प्रीमियम बासमती चावल का निर्यात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल और रूस के स्मोलेन्स्क शहर के बीचे हुए सिस्टर सिटी समझौते में निर्यात शुरू कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सशक्त बनाने की दिशा में पहल करते हुए, भोपाल से रूस के स्मोलेन्स्क शहर के लिए पहला निर्यात खेप बुधवार को रवाना किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत पहली बार मध्यप्रदेश की प्रीमियम बासमती चावल, जो कि सागर न्यूट्रिमेंट्स प्रा.लि. मंडीदीप नंदी ब्रांड के अंतर्गत निर्यात किया जा रहा है। यह प्रयास वहां भारतीय बासमती चावल की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


भोपाल और स्मोलेन्स्क के महापौर के बीच हुआ था सौमझौता
यह निर्यात खेप सिस्टर सिटी समझौते के अंतर्गत भेजा जा रहा है, जो कि भोपाल और स्मोलेन्स्क के महापौरों के बीच  हुआ था। यह मध्यप्रदेश के किसी भी शहर और रूस के बीच हुआ पहला ऐसा समझौता है, जिसे रूस के विदेश मंत्रालय से सहमति प्राप्त है। इस समझौते का उद्देश्य व्यापार, संस्कृति, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को बढ़ावा देना है।


यह भी पढ़ें-बारिश से प्रभावित 2900 लोगों का रेस्क्यू, MP में भारी वर्षों की चेतावनी, CM बोले-कलेक्टर्स-SP रहे अलर्ट
विज्ञापन



इसके बाद मसालों,वस्त्रों का होगा निर्यात
इसके बाद मसालों, वस्त्रों और अन्य स्थानीय उत्पादों का निर्यात भी प्रस्तावित है। साथ ही, सांस्कृतिक आदान-प्रदान के तहत ‘इंडिया मेला’ का आयोजन स्मोलेन्स्क में किया जाएगा, जिसमें भारत की सांस्कृतिक विरासत, खादी एवं हस्तशिल्प, पारंपरिक भोजन और लोककलाएं प्रस्तुत की जाएंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सारिक मछली के भाई शाहवर पर दुष्कर्म का केस दर्ज, यासीन भी आरोपी; तब नाबालिग थी पीडिता


छात्र एवं संकाय एक्सचेंज कार्यक्रम भी होगें शुरू
इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी  प्रगति हुई है। मध्यप्रदेश और स्मोलेन्स्क के विश्वविद्यालयों के बीच प्रारंभिक बैठकें हो चुकी हैं, और शीघ्र ही छात्र एवं संकाय एक्सचेंज कार्यक्रम भी प्रारंभ किया जाएगा, आगामी दो माह में मध्यप्रदेश से शैक्षणिक संस्थानों का एक प्रतिनिधि मंडल रूस जाएगा।  यह निर्यात पहल भारत और रूस के बीच क्षेत्रीय स्तर पर सहयोग का एक नया अध्याय है और मध्यप्रदेश की वैश्विक भागीदारी को और सशक्त बनाएगी। यह उदाहरण अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा कि कैसे स्थानीय क्षमताओं को वैश्विक मंच पर लाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें