राजधानी भोपाल में बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र की बंद पड़ी फैक्ट्री पर गुजरात एटीएस और एनसीबी की छापेमारी कर 1,814 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग पकड़े जाने के मामले में भोपाल पुलिस ने भी कार्रवाई की। ड्रग फैक्ट्री से जुड़ी एक गोदाम का मंगलवार को ताला तोड़ा गया।
पूरे औद्योगिक क्षेत्र की होगी जांच
बगरौदा के इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने पुलिस को सहयोग का आश्वासन दिया है। वहां कौन-क्या काम कर रहे हैं, कौन से शेड बंद हैं, उसमें क्या हो रहा है। यह सब बताने की उन्होंने खुद से पहल की है। मैं सबसे अपील करना चाहूंगा कि अपने किराएदार सोच-समझ कर रखें। अगर उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही आप खुद भी नजर रखे आपकी प्रॉपर्टी पर क्या हो रहा है।
फैक्ट्री मालिक पर कार्रवाई कर जेल भेजा
जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री मालिक एसके सिंह पर कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया है। इस कंपनी को एसके सिंह ने जयदीप सिंह से खरीदी थी। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी ने बताया कि मकान मालिक ने भी सूचना नहीं दी, उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। विष्णु पाटीदार के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। हमारी जांच जारी है। मकान मालिक और किराएदार का लिखित एग्रीमेंट मिला है, जिसमें जुलाई तक एग्रीमेंट है।