फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता के निधन पर कमलनाथ पहुंचे सीएम हाउस, राज्यपाल ने भी दी सांत्वना

Fri, 06 Sep 2024 01:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। 
विज्ञापन
कमलनाथ ने सीएम मोहन यादव को पुष्पांजलि दी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के निधन पर शोक व्यक्त करने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मिलकर उनके पिता के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की। पूनमचंद यादव का उज्जैन में 100 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। बता दें कि पिता के निधन के बाद शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन से भोपाल लौटे हैं, जहां उनके सरकारी आवास पर शोक व्यक्त करने के लिए विभिन्न जनप्रतिनिधि और नेता आ रहे हैं। कमलनाथ ने इस दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री और उनके परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान अन्य वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
Trending Videos
विज्ञापन

राज्यपाल मंगूभाई पटेल पहुंचे सीएम के पिता को श्रद्धांजलि देने - फोटो : सोशल मीडिया
राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिताजी के अवसान पर शोक संवेदना व्यक्त करने समत्व भवन पहुंचे। राज्यपाल पटेल ने स्वर्गीय श्री पूनम चंद यादव जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें