फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: जीतू पटवारी ने भूपेंद्र सिंह के हस्ताक्षर वाला पत्र शेयर किया, पूछा-कब ले रहे हैं राजनीति से संन्यास

Fri, 17 Jan 2025 06:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 जीतू पटवारी ने भूपेंद्र सिंह के हस्ताक्षर वाला पत्र  शेयर करते हुए पूछा है कि “सौरभ-समर्थक” कब संन्यास ले रहे हैं ? पूर्व मंत्री ने कहा था कि अगर कोई ऐसा पत्र या नोटशीट बता दें जिसमें मैंने कोई अनुशंसा की हो तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मध्य प्रदेश में सौरभ शर्मा मामले में सियासत जारी है। अब पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का एक वीडियो शेयर करते हुए पूछा है कि “सौरभ-समर्थक” कब संन्यास ले रहे हैं ? दरअसल, एक दिन पहले हेमंत कटारे और भूपेंद्र सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा था कि ‘अगर ऐसा कोई पत्र या नोटशीट बता दें जिसमें मैंने कोई अनुशंसा की हो तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा’। जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोटशीट का पेज शेयर किया है जिसमें भूपेंद्र सिंह के हस्ताक्षर से सौरभ शर्मा को अनुकंपा नियुक्ति देने की बात लिखी हुई है। इस पत्र को साझा करते हुए कांग्रेस ने भूपेंद्र सिंह से सवाल किया है कि वो राजनीति छोड़ने की अपनी बात पर कब अमल करेंगे।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला मामला
दरअसल, गुरुवार को मध्य प्रदेश में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और इसमें उन्होंने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की नियुक्ति भूपेंद्र सिंह की सिफारिश पर हुई थी और उनके परिवहन मंत्री रहते हुए ही सौरभ शर्मा ने तरक्की की थी। इन आरोपों के जवाब में भूपेंद्र सिंह ने कहा था कि हेमंत कटारे मैनेज होकर पत्रकार वार्ता करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में सौरभ शर्मा कभी उनके विधानसभा क्षेत्र के चेकपोस्ट पर तैनात नहीं थे। इसी के साथ पूर्व मंत्री ने चुनौती दी थी कि यदि कांग्रेस इस बात का कोई प्रमाण पेश कर पाती है कि उन्होंने सौरभ शर्मा की नियुक्ति को लेकर कोई सिफारिश की है तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। साथ ही, उन्होंने मानहानि का केस दायर करने की भी बात कही थी।


नोटशीट पब्लिक डोमेन
 पत्र और वीडियो को शेयर करते हुए जीतू पटवारी ने लिखा है कि ‘पूर्व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा था कि “अगर मैंने सौरभ शर्मा की नियुक्ति से संबंधित नोटशीट लिखी हो, तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा! नोटशीट पब्लिक डोमेन में है, तो पूछा जाना चाहिए कि “सौरभ-समर्थक” कब संन्यास ले रहे हैं? वैसे यह परिवहन विभाग में हुई 2000 करोड़ से ज्यादा की कलंक-कथा का “अर्ध-सत्य” है! जब तक सौरभ का आर्थिक-दोहन करने वाली सफेदपोश ‘शख्सियतों’ का चेहरा खरोंचा नहीं जाएगा, ‘संगठित अपराध’ व ‘सामूहिक डकैती’ का पूरा हिसाब सामने नहीं आ पाएगा!’ इस तरह एक बार फिर सौरभ शर्मा मामले को लेकर कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें