फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Gang Rape Case: आरोपियों को जनता को सौंपने की मांग, कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने जुलूस निकाल कराया मेडिकल

Mon, 28 Apr 2025 06:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के एक निजी कॉलेज में हिंदू छात्राओं से दोस्ती कर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने के मामले में मुख्य आरोपी फरहान खान, साद उर्फ शमशुद्दीन और साहिल का बागसेवनिया पुलिस ने सोमवार को जुलूस निकाला। आरोपियों के मेडिकल के दौरान संस्कृति बचाओ मंच और हिंदू समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन कर आरोपियों को जनता के हवाले करने की मांग की।
विज्ञापन
आरोपियों का मेडिकल कराने अस्पताल पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के एक निजी कॉलेज की हिंदू छात्राओं से दोस्ती कर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग मामले के मुख्य आरोपी फरहान खान, उसके साथी आरोपी साद उर्फ शमशुद्दीन और साहिल का सोमवार को बागसेवनिया पुलिस ने जुलूस निकाला। 

विज्ञापन



जुलूस निकालने के बाद पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले जय प्रकाश चिकित्सालय लेकर पहुंची। अस्पताल में पहले से मौजूद संस्कृति बचाओ मंच और हिंदू समाज के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों को जनता के हवाले किए जाने की मांग को लेकर हिंदू संगठन और समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। संस्कृति बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि समाज की मांग है कि भोली-भाली हिंदू बेटियों को दोस्ती के नाम पर संपर्क कर दरिंदगी करने वाले सभी आरोपियों को जनता के हवाले किया जाए। 

ये भी पढ़ें- अपराध से नेक कामों की ओर अग्रसर होते ये तीन गांव, पहले 22 और अब 44 आरोपियों ने किया सरेंडर

पुलिस किसी तरह आरोपियों को अस्पताल के अंदर लेकर पहुंची और वहां मेडिकल कराया। पुलिस ने पीड़ित और आरेपी अलग-अलग संप्रदाय के होने के कारण संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए भारी सुरक्षा के बीच लेकर कोर्ट पहुंची।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छात्राओं से दरिंदगी: फरहान की मोबाइल में मिले कई युवतियों के अश्लील वीडियो, इनकी प्रेमिकाओं की भूमिका संदिग्ध
विज्ञापन

 
आज समाप्त हो रही मास्टरमाइंड की रिमांड
बागसेवनिया द्वारा लवजिहाद के मामले में दर्ज किए गए पहले मामले में मुख्य आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। साद उर्फ शाजी उर्फ शमशुद्दीन को पुलिस ने जेल भेज दिया था, जिसे दोबारा रिमांड पर लिया है। वहीं, पन्ना से गिरफ्तार किए गए डांस क्लास संचालक साहिल को पुलिस ने पन्ना से गिरफ्तार कर भोपाल लाई है। आज तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां तीनों को रिमांड पर लेकर फिर पूछताछ की जाएगी। इस मामले में तीन आरोपी अभी फरार हैं और एक आरोपी दो साल पहले आत्महत्या कर चुका है। पुलिस अब तक चार प्रकरण दर्ज कर चुकी है। पांचवीं एफआईआर आज दर्ज करने जा रही है। करीब 12 युवतियों के वीडियो फरहान के मोबाइल फोन में मिले हैं, जिनसे पुलिस संपर्क कर भरोसे में लेकर प्रकरण दर्ज कराने के लिए उनकी काउंसिलिंग कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें