फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: वन रक्षक दो हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, फर्नीचर की दुकान के लायसेंस बनवाने के नाम पर मांगे थे रुपये

Sat, 21 Jan 2023 02:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल लोकायुक्त को रायसेन जिले के बरेली में रहने वाले तरुण शर्मा ने शिकायत की थी। इसमें बताया था कि उसे अपने लिए फर्नीचर की दुकान का लाइसेंस वन विभाग से प्राप्त करना है। जिसके लिए उससे वन रक्षक रिश्वत मांग रहा है। 
विज्ञापन
भोपाल लोकायुक्त ने वर रक्षक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल लोकायुक्त की टीम ने ओबेदुल्लागंज में डीएफओ कार्यालय में पदस्थ वन रक्षक को दो हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उसने फर्नीचर की दुकान का लायसेंस बनवाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। वह एसडीओ को देने के नाम पर दस हजार रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपाल लोकायुक्त को रायसेन जिले के बरेली में रहने वाले तरुण शर्मा ने शिकायत की थी। इसमें बताया था कि उसे अपने लिए फर्नीचर की दुकान का लाइसेंस वन विभाग से प्राप्त करना है। इसके लिए संपूर्ण दस्तावेजी प्रकिया वह पूरी कर चुका है तथा उसकी फाइल ओबेदुल्लागंज में डीएफओ कार्यालय में वेरिफिकेशन के लिए लंबित है। वेरिफिकेशन एसडीओ कार्यालय बाड़ी से होना हे। इसके लिए वन रक्षक सुरेश कुमार व्यास निवासी बरेली उससे दस हजार रुपये मांग रहा है। उसका कहना है कि एसडीओ साहब तक रुपये पहुंचते हैं। 

उसने पहली किस्त के रूप में दो हजार रुपये मांगे हैं। लोकायुक्त ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद ट्रेप तैयार किया। जैसे ही आवेदक ने आरोपी वन रक्षक को रुपये सौंपे, लोकायुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें