भोपाल के कमिश्नर कार्यालय में गुरुवार को अचानक आग लग गई। यह घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। जाकारी के मुताबिक एक बुजुर्ग जमीन से जुड़े एक मामले की फरियाद लेकर कमिश्नर ऑफिस पहुंचे थे। वहां जब उनकी बात को किसी ने नहीं सुना तो गुस्से में आकर उन्होंने हाथ में रखा डंडा इलेक्ट्रिक बोर्ड में दे मारा। जिससे बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग भड़क उठी। इससे गेस्ट रूम के सोफे जलकर खाख हो गए। कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला का कहना हैं, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया हैं, पूछताछ जारी हैं जल्द ही आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हालांकि बुजुर्ग मानसिक बीमार भी बताया जा रहा है।