फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का वादा, जनता की भावनाओं के अनुरूप रहेगा मध्य प्रदेश का बजट

Wed, 19 Jun 2024 09:09 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जुलाई में आने वाला बजट पर कहा है कि बजट जनता के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। कोई बोझ नहीं बढ़ेगा।
 
विज्ञापन
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाई में मध्य प्रदेश सरकार अपना बजट पेश करेगी। खास बात यह है कि इस सत्र में प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी। 1 जुलाई से 17 जुलाई तक विधानसभा सत्र चलेगा। सत्र के पहले सप्ताह में ही सरकार अपना बजट पेश करेगी। बुधवार को प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मीडिया से बात करते हुए भरोसा दिलाया कि हमारी सरकार का बजट जनता की भावनाओं के अनुरूप होगा, किसी पर कोई भार नहीं आएगा।
विज्ञापन


कमलनाथ ने गरीबों से जुड़ी योजनाएं कर दी थीं बंद
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कर्ज को लेकर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस कब से कह रही है कि योजनाएं बंद होंगी, लेकिन एक भी बंद नहीं हुई। जबकि कमलनाथ जब मुख्यमंत्री बने तब उन्होंने गरीबों से जुडी योजनाओं को बंद किया था, सरकार पर कर्ज लेने के सवाल पर वित्त मंत्री ने कहा कि सभी सरकारें कर्जा लेती हैं और समय पर चुकाती हैं। इससे कांग्रेस को क्यों तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण सुझावों को बजट में किया जाएगा शामिल
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि हमारी सरकार का पहला पूर्ण बजट आने वाला है। जितने भी सुझाव आए हैं, उनमें से महत्वपूर्ण सुझाव को बजट में शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि ये बजट जनता का बजट हो जनता के लिए बजट हो। हम इसका प्रयास कर रहे हैं। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि अभी मैं ये कह सकता हूं कि आने वाला बजट बेहतर बजट होगा। जनता की भावनाओं के अनुरूप होगा और किसी भी प्रकार का भार किसी के ऊपर नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास रहेगा कि बजट में कम से कम खर्चा हो।
विज्ञापन


कांग्रेस को बौखलाहट की बजाए सरकार को देने चाहिए सुझाव
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस आज प्रदेश में पूरी तरह से साफ़ हो चुकी है। जनता ने उसे नकार दिया है। प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट जिताकर जनता ने जवाब दे दिया है। इसलिए ये कांग्रेस की बौखलाहट है। मैं तो कहता हूं कि कांग्रेस को बजाए बौखलाहट के सरकार को अच्छे सुझाव देने चाहिए और अपनी हार के कारण पर मंथन करना चाहिए। रायसेन की सोम डिस्टलरी में बाल श्रम करते मिले बच्चों और अफसरों की लापरवाही के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी गलती करेगा और कानून के दायरे में आएगा उसे इसकी सजा मिलेगी, अपराध करने वाला कोई भी हो बक्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें