फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: जामुन खाओ, जामुन लगाओ... प्रदेश की पौधा खेप में एएमपी का कंट्रीब्यूशन

Fri, 12 Jul 2024 04:00 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

जामुन खाओ, जामुन लगाओ... अभियान के पहले चरण में 16 जुलाई को गोविंदपुरा स्थित अनवारूल उलूम में पौधारोपण कार्यक्रम होगा। 
विज्ञापन
राजधानी में जामुन खाओ, जामुन लगाओ अभियान शुरू हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश और दुनिया में शांति एवं उन्नति की फिक्र लेकर चल रही संस्था एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स पर्यावरण संरक्षण में एक कदम बढ़ा रही है। जामुन खाओ, जामुन लगाओ... नामक अभियान में संस्था राजधानी भोपाल से देशव्यापी मुहिम की शुरुआत की जा रही है। 16 जुलाई को इस अभियान के तहत जामुन के पौधे लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


संस्था के कलीम अख्तर ने बताया कि जामुन खाओ, जामुन लगाओ... अभियान के पहले चरण में 16 जुलाई को गोविंदपुरा स्थित अनवारूल उलूम में पौधारोपण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुधीर मोटा रहेंगे। जबकि शहर के गणमान्य नागरिक इस अभियान के सहभागी बनेंगे। कलीम अख्तर ने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण के संरक्षण की जिम्मेदारी हर इंसान पर है। हर मौके पर पौधों को रोप कर उनकी हिफाजत करना भी हम सभी का फर्ज है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के दौरान इस बात का ख्याल भी रखा जाए, कि इनसे मिलने वाले फल और फूल भविष्य में जरूरतमंद लोगों को फायदा पहुंचाएंगे, तो यह सोने पर सुहागा कहा जा सकता है। इसी धारणा के साथ जामुन के पौधे लगाने का अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें