फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल लव-ड्रग्स: विदेश तक फैला मछली का जाल, नाइजीरियन के बाद थाईलैंड की महिला गिरफ्तार, क्या है ओवैसी कनेक्शन?

Tue, 05 Aug 2025 05:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पुलिस ने इस गिरोह के लिए काम कर रहे दिल्ली निवासी एक नाइजीरियन युवक और भोपाल में रह रही थाईलैंड की महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ड्रग्स सप्लाई में शामिल थे और वीजा समाप्त होने के बावजूद भारत में रह रहे थे। थाईलैंड की महिला क्लबों और पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करती थी, जबकि नाइजीरियन युवक टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से गिरोह से जुड़ा था।
विज्ञापन
नाइजीनियर युवक ओराचोर ओन्येका, थाईलैंड की महिला बेंचामत मून। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल ड्रग्स मामले के तार अब देश के साथ-साथ विदेशों से जुड़ते जा रहे हैं। ये मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो गया है। एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोपी व अन्य मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे भोपाल के मछली कारोबारी के भतीजे यासीन मछली के गिरोह के तार विदेशों तक फैले हुए हैं। यासीन मछली के लिए एक नाइजीरियन युवक और थाईलैंड की एक महिला भोपाल में रहकर ड्रग पैडलर का कार्य कर रहे थे। महिला भी यासीन के गिरोह के साथ जुड़ी हुई थी। पुलिस ने दिल्ली निवासी नाइजीरियन युवक और भोपाल निवासी थाईलैंड की महिला को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


भोपाल क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि यासीन गिरोह से पूछताछ के बाद 34 वर्षीय नाइजीरियन युवक ओराचोर ओन्येका को और 41 वर्षीय थाईलैंड की महिला बेंचामत मून को भोपाल से गिरफ्तार कया गया है। थाईलैंड महिला भोपाल के समरधा स्थित शीतलधाम कॉलोनी में रह रही थी, उसके पास से 2.95 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है। वहीं, भोपाल में हैदराबाद सांसद असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के पूर्व नेता का बेटा भी गिरफ्तार किया गया है। पूर्व नेता के बेटे के पास से यासीन के गुर्गे भूरी का अवैध हथियार और कारतूस जब्त हुआ है।

टेलीग्राम के जरिए संपर्क में था नाइजीरियन युवक
एडीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि यासीन अहमद उर्फ यासीन मछली की गिरफ्तारी के बाद उसके मोबाइल और सोशल मीडिया की जांच में सामने आया था कि दिल्ली निवासी एक युवक यासीन के संपर्क में है। इसके बाद दिल्ली टीम भेजी गई थी। टीम ने दिल्ली से जिस युवक को गिरफ्तार किया है वह नाइजीरियन युवक है और कई वर्षों से भारत में रह रहा है। उसके पास भारतीय मोबाइल नंबर है, उसका वीजा भी समाप्त हो चुका है। उसके खिलाफ दिल्ली में भी इस तरह के मामले दर्ज हैं। नाइजीरियन युवक वाट्सएप, टेलीग्राम के जरिए भोपाल के तस्कर यासीन के संपर्क में था और ड्रग्स की सप्लाई करता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कुबरेश्वर धाम में चार DSP, सात TI समेत 400 पुलिसकर्मी थे तैनात, फिर भी मच गई भगदड़; तस्वीरें
विज्ञापन


भोपाल में क्लबों में ड्रग्स सप्लाई करती थी थाईलैंड की महिला
क्राइम ब्रांच ने बताया कि भोपाल एक थाईलैंड की महिला को गिरफ्तार किया गया है। उसके वीजा संबंधी दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। वह दिल्ली, भोपाल सहित कई शहरों के स्पा में कार्य कर चुकी है। कुछ वर्षों से भोपाल में रह रही थी, उसके पास भी भारतीय मोबाइल नंबर है। उक्त महिला यासीन के गिरोह के लिए ड्रग पैडलर का कार्य कर रही थी। वह क्लबों, पार्टियों में जाती थी और वहां हाईप्रोफाइल युवतियों से संपर्क बनाती और उन्हें नशे की खेप सप्लाई करने का कार्य करती थी। थाईलैंड की महिला के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। दोनों विदेशी महिला-पुरुष के पास भारतीय मोबाइल नंबर किन लोगों के दस्तावेज से खरीदे गए हैं, पुलिस यह भी पता लगा रही है। आशंका है कि यह मोबाइल नंबर किसी गिरोह के सदस्यों के दस्तावेज पर खरीदे गए होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें