फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: आरजीपीवी के हास्टलों में पेयजल का संकट,खाली मटके लेकर कुलगुरु के पास पहुंचे छात्र,आंदोलन की दी चेतावनी

Wed, 10 Sep 2025 06:28 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आरजीपीवी में लंबे समय से छात्रों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। परेशान होकर छात्रों ने बुधवार को कुलगुरु कार्यालय में पहुंच कर खाली मटके के साथ विश्वविद्यालय के कुल गुरू को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
कुलगुरू को मटका के साथ ज्ञापन देते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में लंबे समय से छात्रों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। परेशान होकर छात्रों ने बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व में कुलगुरु कार्यालय में पहुंच कर खाली मटके के साथ विश्वविद्यालय के कुल गुरू को ज्ञापन सौंपा।  इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार प्रदेश महासचिव सैयद अल्तमस जिला उपाध्यक्ष अमित हाटिया योगेश सोनी अनिमेष गोंडली हर्ष पटेल, नितिन भदौरिया रोशन आर्य समीर शुक्ला अतुल राय सहित सैकड़ो छात्र उपस्थित थे।
विज्ञापन



शुद्ध पेयजल उपलब्ध न होना बेहद शर्मनाक
अक्षय तोमर ने कहा किआरजीपीवी जैसे बड़े तकनीकी विश्वविद्यालय में छात्रों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध न होना बेहद शर्मनाक है। यहां पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राएं दूर-दराज़ इलाकों से आते हैं, लेकिन उन्हें सबसे मूलभूत सुविधा तक नहीं मिल रही है। यदि जल्द ही पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो एनएसयूआई बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।"


यह भी पढ़ें-औबेदुल्लागंज से गांजा तस्करी करने आए थे तस्कर, मिसरोद इलाके में नहीं गल पाई दाल, ऐसे पकड़े गए
विज्ञापन
विज्ञापन


बुनियादी समस्याओं की अनदेखी
 प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की बुनियादी समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि तकनीकी शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों को पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए परेशान होना पड़ रहा है। एनएसयूआई छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाएगी और जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।"

यह भी पढ़ें-अवैध खनन मामले में विधायक संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ी, वकीलों ने केस लड़ने से इंकार

एनएसयूआई की प्रमुख मांगे
1. विश्वविद्यालय परिसर में पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए।
2. सभी विभागों एवं छात्रावासों में वाटर कूलर और फिल्टर की मरम्मत एवं नई मशीनें लगाई जाएं।
3. छात्रों की मूलभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी के लिए विशेष समिति का गठन किया जाए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें