फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: उपनेता प्रतिपक्ष का आरोप पूर्व मंत्री की नोटशीट पर सौरभ शर्मा की नियुक्ति,भूपेंद्र सिंह ने किया पलटवार

Thu, 16 Jan 2025 06:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को निशाने पर लिया है उन्होंने कहा है कि सौरभ की अनुकम्पा नियुक्ति भूपेंद्र सिंह ने करवाई थी। कटारे के बयान के बाद भूपेन्द्र सिंह ने पटलवार किया है। उन्होंने कहा कि कटारे के आरोप झूठे हैं।
विज्ञापन
हेमंत कटारे और भूपेन्द्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। अब उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को निशाने पर लिया है उन्होंने कहा है कि सौरभ की अनुकम्पा नियुक्ति भूपेंद्र सिंह ने करवाई थी। कटारे की प्रेस वार्ता के बाद भूपेंद्र सिंह ने भी अपना बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि कटारे के आरोप झूठे हैं मेरे क्षेत्र में पोस्टिंग के आदेश दिखा दे मैं राजनीति छोड़ दूंगा।उन्होने कहा कि आरक्षक की नियुक्ति की फाइल मंत्री तक नहीं आती। ये ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के स्तर से होती है। वह कोई ऐसा एक कागज या नोटशीट दिखा दें, जिसमें मैंने सौरभ शर्मा की नियुक्ति की सिफारिश की हो तो बताए।
विज्ञापन




कटारे बोले- मै दो कागज सार्वजनिक कर रहा हूं
हेमंत कटारे ने भूपेन्द्र सिंह के बयान का वीडियो दिखाते हुए कहा कि पूर्व परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने एक कागज दिखाने की बात कही थी मैं दो- दो कागज आज सार्वजनिक कर रहा हूं। सौरभ के नियुक्ति पत्र की प्रति तत्कालीन परिवहन मंत्री के निज सचिव को भेजी गई थी। उस आदेश की प्रतिलिपि जिन्हें भेजी गई उसमें लिखा था “निज सहायक माननीय परिवहन मंत्री जी की नोटशीट क्रमांक 14/09/16 के संदर्भ में सूचनार्थ” इससे यह स्पष्ट होता है कि सौरभ शर्मा की नियुक्ति में तत्कालीन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने नोटशीट लिखी थी। उन्होने तत्कालीन गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा लिखी गई नोटशीट भी जारी की।


कागज बता रहे हैं कि मंत्री जी डायरेक्ट इसमें शामिल
हेमंत कटारे ने कहा कि मंत्री जी का दूसरा कागज मैं दिखा रहा हूं जिसमें भूपेंद्र सिंह के हस्ताक्षर की नोटशीट है। इसमें पूर्व मंत्री के साइन हैं। सवाल ये है कि आरक्षक की भर्ती में मंत्री अभिमत क्यों मांग रहे हैं? मंत्री खुद ही नियुक्ति के लिए कह रहे हैं और अभिमत भी मांग रहे हैं। कागज बता रहे हैं कि मंत्री जी डायरेक्ट इसमें शामिल थे। 12/08/2016 का कलेक्टर का एक पत्र है। उसमें कलेक्टर ने परिवहन आयोग को पत्र लिखा। उसकी कॉपी संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, दूसरी प्रतिलिपि सीएमएचओ ग्वालियर और तीसरी सौरभ शर्मा को भेजी। इसमें मंत्री को कहीं कोई कॉपी नहीं भेजी गई है। लेकिन मंत्री जी के सौरभ शर्मा के प्रति इतनी चिंता थी कि उन्होंने स्वत: संज्ञान ले लिया।
विज्ञापन



सौरभ लंबे समय तक मालथौन में रहा पदस्थ 
हेमंत कटारे ने कहा कि भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र खुरई में मालथौन चेक पोस्ट है। जब भूपेंद्र सिंह परिवहन विभाग के मंत्री थे, तब सौरभ लंबे समय तक मालथौन में पदस्थ रहा। इसके बाद जब वे नगरीय विकास मंत्री बने, तब भी सौरभ निरंतर उनकी विधानसभा में पदस्थ रहा। हेमंत ने कहा कि क्या यह संभव है कि भूपेंद्र सिंह जो शिवराज सिंह की नाक के बाल थे, उनकी इच्छा के विरुद्ध सौरभ शर्मा उनकी विधानसभा में इतने लंबे समय तक काम करता रहा। भूपेंद्र सिंह के स्टाफ में कोई सेंगर हैं। जिसकी मदद से सौरभ का सारा लेन-देन होता था। अगर उनके कॉल डिटेल की जांच होगी तो यह पूरा कनेक्शन सामने आ जाएगा।


तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा
हेमंत कटारे के आरोपों पर पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कटारे जी मैनेज होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झूठे आरोप लगा रहे हैं। जो असली आरोपी हैं वो अपने बचने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। सिंह ने कहा कि मेरे परिवहन मंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल में सौरभ शर्मा कभी भी मेरे विधानसभा क्षेत्र के चेकपोस्ट पर पदस्थ नहीं रहा। अगर कभी उसकी पोस्टिंग मालथौन चेकपोस्ट पर रही है तो हेमंत कटारे उसका आदेश व तारीख बताएं। यदि ये प्रमाणित कर दें तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा, मैं हेमंत कटारे जी पर मानहानि का केस करूंगा।उन्होने कहा कि मैं हेमंत कटारे से पूछना चाहता हूं कि ऐसी कौनसी नोटशीट है जिसमें मैंने सौरभ शर्मा की नियुक्ति के लिए अनुशंसा, सिफारिश या अनुमोदन किया हो। यह तो बहुत दूर की बात है, मैंने विचार करने के लिए भी लिखा हो तो वह नोटशीट बताएं। कटारे पत्रकार वार्ता कर सौरभ शर्मा व किसको को बचाना चाहते हैं। जब जांच एजेंसियां जांच कर रहीं हैं, तब पत्रकार वार्ता का क्या औचित्य है? जांच में सब सामने आएगा।


हेमंत कटारे के भाई पर 35 केस
भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इनके भाई योगेश कटारे पर 35 आपराधिक केस हैं। आईएसबीटी पेट्रोल पंप के पास जो झुग्गी-झोपड़ियां हैं उनमें इनके भाई योगेश कटारे के संरक्षण में गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर बेचने का काम होता हैं। जिसकी जांच के लिए मैं पुलिस को लिख रहा हूं। ये भिंड से चुनाव कैसे जीते यह भी सबको मालूम हैं। इनके भाई भोपाल से अपराधियों को भिंड ले जाकर बूथ कैप्चरिंग करके चुनाव जीते हैं।भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हेमंत कटारे ये भी बताएं परिवहन घोटाले के आरोपियों ने इस पत्रकार वार्ता के लिए कैसे मैनेज किया है। पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जांच एजेंसियों को हेमंत कटारे की भी कॉल डिटेल निकालकर देखना चाहिए। पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हेमंत कटारे को मेरे कार्यकाल की सराहना करना चाहिए, जिसमें मैंने चेक पोस्टों को बंद कर दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें