फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: रील बनाते समय अचानक नहर में गिरी कार, दो युवकों की मौत और एक घायल, कोलार इलाके में हादसा

Thu, 16 Jan 2025 03:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के कोलार इलाके में तीनों युवक चलती कार में मोबाइल से रील बना रहे थे, इस दौरान उनकी कार इनायतपुर नहर में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
नहर में गिरी कार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के कोलार इलाके में चलती कार में रील बनाने के शौक ने दो युवकों की जान ले ली। रील बनाने के दौरा कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कोलार पुलिस के मुताबिक कोलार में रहने वाला पलाश गायकवाड़ अपने दोस्त विनित और पीयूष के साथ बीती रात कोलार क्षेत्र में कार से घूम रहे थे। 

विज्ञापन


इस दौरान तीनों युवक चलती कार में मोबाइल से रील बनाने लगे, तभी इनायतपुर नहर में उनकी कार अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में पलाश और विनित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। साथ ही घायल पीयूष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर है। 

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दोनों के शव कार के कांच तोडकर बमुश्किल बाहर निकाले। बताया जाता है कि पुलिस अगर समय से पहुंच जाती तो दोनों की जान बच सकी थी। पुलिस ने बताया कि पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पीयूष के बयान पूरी तरह से दर्ज नहीं हो सके हैं। सूचना के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें