फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: चार माह पहले शादी करने वाली महिला डॉक्टर की बिस्तर में मिली लाश, हत्या या आत्महत्या?

Fri, 21 Mar 2025 04:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शाहपुरा में नवविवाहिता डॉ. ऋचा पाण्डेय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके हाथ में इंजेक्शन का निशान मिला, जिससे जहर देकर हत्या या आत्महत्या की आशंका है। पति अभिजीत पाण्डेय के बयान संदेहास्पद हैं, और पुलिस जांच जारी है। मृतका के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
 
विज्ञापन
डॉ ऋचा पांडे की चार माह पहले ही शादी हुई थी। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार महीने पहले शादी करने वाली एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हो गई है। महिला डॉक्टर के हाथ में इंजेक्शन का निशान मिला है। इससे पुलिस यह मानकर चल रही है कि जहर के इंजेक्शन से मौत हुई है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला डॉक्टर ने जहर का इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी की है या उसे किसी ने जहर का इंजेक्शन देकर हत्या की है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतका के मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। मामले की तफ्तीश में पुलिस उसके पति से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गोल्डन सिटी बिल्डर और अलंकार ज्वेलर्स के ठिकाने पर आयकर सर्वे, अल्फा कम्युनिकेशन पर टैक्स चोरी का आरोप

शाहपुरा पुलिस के अनुसार डॉ. ऋचा पाण्डेय पति डॉ. अभिजीत पाण्डेय शाहपुरा थाना क्षेत्र के एक कवर्ड कॉलोनी में रहती थी। अभिजीत मूलत: सतना का रहने वाला है और चार माह पहले ही उसकी शादी ऋचा के साथ हुई थी। अभिजीत डेंटल सर्जन है और एमपी नगर में क्लीनिक चलाता है। 
विज्ञापन


पति ने महिला को बिस्तर में बेसुध देखा, यहीं से मामला संदिग्ध हुआ
अभिजीत पाण्डेय ने पुलिस को बताया कि आज शुक्रवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे उसने ऋचा को बिस्तर पर बेसुध हालत में देखा, जिसके बाद उसे लेकर बंसल अस्पताल पहुंचा। एएसआई महेन्द्र चौकसे ने बताया कि बंसल अस्पताल से नवविवाहिता की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो डॉक्टरों ने बताया कि इलाज नहीं किया गया है। चेक करते ही इसे मृत घोषित कर दिया है। अस्पताल पहुंचने से पहली ही महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस को अभिजीत का प्रारंभिक बयान अटपटा लगा, क्योंकि वह अपने बयान में कह रहा है कि वह पौने ग्यारह बजे सोकर जगा तो ऋचा बेसुध पड़ी थी। अभिजीत यह भी नहीं बताया पा रहा कि ऋचा से उसका कोई विवाद हुआ था या नहीं। इसलिए पुलिस मौत को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें- धर्म परिवर्तन नहीं करने वाली पत्नी से बच्ची छीनना चाहता है पति, दो साल से मायके में है पीड़िता

परिजनों का आरोप बेटी की हत्या हुई है
विवेचना अधिकारी एएसआई चौकसे ने बताया कि मृतका के परिजनों ने बताया कि मेरी बेटी एमबीबीएस डॉक्टर थी। बेटी की चार माह पहले ही शादी हुई थी। उसकी हत्या की गई है, क्योंकि वह आत्महत्या नहीं कर सकती। परिजन भोपाल के लिए रवाना हो चुके हैं। परिजनों के सामने ही संभवत: कल सुबह उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. ऋचा के पिता ने कहा दामाद ने जहर देकर हत्या की
डॉ. ऋचा पाण्डेय के पिता देर रात भोपाल पहुंचने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि लखनऊ स्थित मायके में होली मनाकर बेटी ऋचा 16 मार्च सोमवार को ही भोपाल पहुंची थी। गुरुवार रात साढ़े ग्यारह बजे बेटी से बात हुई तो उसने कोई परेशानी नहीं बताई। दामाद का व्यवहार संदिग्ध था। उसने ही मेरी बेटी को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या की है। उसके खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करे। शनिवार को परिजनों के समक्ष ऋचा का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पति बार-बार बदल रहा बयान 
विवेचना अधिकारी ने बताया कि नवविवाहिता का पति डॉ. अभिजीत पाण्डेय बार-बार बयान बदल रहा है। पहले कहा कि जब मैं जगा तो ऋचा जग रही थी। कुछ देर बाद वह बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी। बाद में कहा कि जब मैं जगा तो वह बिस्तर पर बेसुध पड़ी है। जांच में सामने आया कि दोनों रात में अलग-अलग कमरे में सोए थे। सुहब दरवाजा तोड़कर ऋचा के कमरे में पहुंचना बता रहा है। मामला पूरी तरह से संदिग्ध है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें