फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: UPSC में चयनित MP के अभ्यर्थियों का CM ने किया सम्मान, बोले- आजादी के बाद पहली बार इतने लोगों का चयन

Wed, 21 May 2025 04:59 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बुधवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, में सिविल सेवा परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव, मंत्री इंदर सिंह परमार समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। 
विज्ञापन
यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थियों के साथ सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के बाद मध्य प्रदेश में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में यूपीएससी में विद्यार्थियों का चयन हुआ है। यह बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूपीएससी में चयनित मध्य प्रदेश के अभ्यर्थियों के सम्मान में कही। मुख्यमंत्री ने इस दौरान ई ज्ञान सेतु का भी लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि सरकारी स्कूल और सरकारी कॉलेज से बच्चे यूपीएससी में चयनित हुए। कीचड़ से ही कमल खिलता है। सभी अभ्यर्थियों ने कई प्रयासों के बाद सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन


बुधवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, में सिविल सेवा परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव, मंत्री इंदर सिंह परमार समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। 

ई ज्ञान सेतु का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने इस दौरान ई ज्ञान सेतु का लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि इससे डिजिटल व्याख्यान से परीक्षा की तैयारी में अभ्यर्थियों को मदद मिलेगी। डिजिटल ज्ञान, विविध विषयों पर व्याख्यान वीडियो के माध्यम से हर विद्यार्थी तक पहुंचेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा समेत कुल 10 जगह पर डिजिटल स्टूडियो स्थापित किए गए हैं। 
विज्ञापन


सरकारी कॉलेज के विद्यार्थियों का यूपीएससी में चयन 
सीएम डॉ. मोहन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज तक के सारे रिकॉर्ड टूटे हैं। आजादी के बाद मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा बच्चे चयनित हुए। देश का दिल मध्य प्रदेश देश के साथ चल रहा है, ये हमारे लिए गर्व की बात है। सरकारी कॉलेज और सरकारी स्कूल से बच्चे यूपीएससी में चयनित हुए। 

यह भी पढ़ें-मुस्लिम युवती ने हिंदू को फंसाया, मरने की धमकी देकर की शादी, निकली तीन बच्चों की मां; हैरान कर देगा मामला

चाय वाले पीएम, गाय वाला सीएम आपके सामने
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस ने आईसीएस पास कर प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल किया था। एक चाय वाला आज पीएम है, एक गाय वाला आपके सामने बोल रहा है। यह भारत के लोकतंत्र की खूबसूरती है। आप सब आगे बढ़े, लेकिन अपनी अतीत का न भूले, अपनी जड़ों से जुड़े रहें। उन्होंने कहा कि न्याय को लेकर विक्रमादित्य जाने जाते हैं। वे दंड देने में पीछे नहीं रहते थे। हमारी परंपरा गौरवशाली है। चंदन की तरह सभी उम्मीदवार खुद को घिसें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे सीएम, अधिकारियों को प्रबंध के लिए दिए दिशा-निर्देश

सरकार शिक्षा को नया आयाम देने को अग्रसर
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि आज पूरा मध्य प्रदेश चयनित अभ्यर्थियों पर गर्व कर रहा है। मध्य प्रदेश सरकार शिक्षा को नया आयाम देने को अग्रसर है। सभी को सफलता मिलने पर अपने शुरुआती समय को याद रखना चाहिए। आप संवेदनशील होंगे, तो समाज की पीड़ा को समझ पाएंगे। आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। ई ज्ञान चैनल भी आज हमने शुरू किया, इसका लाभ सभी को मिले। आने वाले समय में हम प्रतिभागी परीक्षाओं के लिए कोचिंग की व्यवस्था कराने की कोशिश करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें